अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से लिया इंतकाम! अफगान एयरफोर्स ने घर में घुसकर की एयरस्ट्राइक; ISIS के ठिकानों को किया धुआं-धुआं

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में हवाई हमले किए है। अफगान की सेना ने पाकिस्तान में ड्रोन से बम और गोले बरसाए और ISIS ठिकानों को तबाह कर दिया।

Afghanistan Hits Back At Pakistan, Launches Airstrikes On ISIS Hideouts In Balochistan, Khyber Pakhtunkhwa
Afghanistan Hits Back At Pakistan, Launches Airstrikes On ISIS Hideouts In Balochistan, Khyber Pakhtunkhwa | Image: AP/File/Representative

Afghanistan Airstrike on Pakistan: अफगानिस्तान पर शासन करने वाली तालिबानी सेना ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए आधी रात को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया। तालिबान सरकार का दावा है कि उसकी सेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर आतंकी संगठन ISIS-K के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान के फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में बम और गोले बरसाए हैं। पाकिस्तान में फाइटर जेट्स और ड्रोन से बम-गोलों की बरसात कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। तालिबान के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल से अफगानिस्तान के निर्दोष नागरिकों पर हमलों की साजिश रचने के लिए किया जा रहा था।

ISIS के जॉइंट सेंटर्स पर हवाई हमले 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में ISIS के जॉइंट सेंटर्स पर हवाई हमले किए गए। साथ ही, अफगान फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान में चित्राल की शाह सलीम घाटी और खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल में भी दाएश (ISIS) के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस भीषण हवाई हमले में आतंकी ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, तालिबान ने साफ किया कि ये हमले तय लक्ष्यों पर बहुत सटीकता से किए गए और इनमें किसी भी आम नागरिक की जान नहीं गई है।

अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान को और हमलों की चेतावनी भी दी है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले हरेक ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह किया जाएगा। 

Advertisement

तालिबान ने लिया पाकिस्तानी कार्रवाई का बदला?

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान में हमला करना का दावा किया था। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के हमले में लगभग 28 निर्दोषों की जान चली गई थी, जबकि कई घायल हुए थे।। अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत की ओर से मृतकों का आंकड़ा 38 बताया गया। अब तालिबान के इस सैन्य ऑपरेशन को उसी हमले का नतीजा माना जा रहा है।   

दोनों देशों के बीच जारी सैन्य टकराव पर रूस ने जताई चिंता

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी युद्ध पर रूस ने बयान जारी किया है। मॉस्को की ओर से दोनों देशों से तुरंत युद्ध रोकने का अनुरोध किया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के बीच जारी सैन्य टकराव का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PoK में बगावत की आग तेज, PAK के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, लोगों की दो टूक- कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, हमें तुम्हारे राशन नहीं चाहिए
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड