BREAKING: अफगानिस्‍तान ने लिया बदला, पाकिस्‍तान में घुसकर किया ताबड़तोड़ एयर स्‍ट्राइक; ISIS के आतंकी अड्डों को किया तबाह

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला बोला है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर रातभर हवाई हमले करने की खुलकर जिम्मेदारी ली है।

Afghan forces struck militant hideouts in Pakistan in air strike Taliban says
BREAKING: अफगानिस्‍तान ने लिया बदला, पाकिस्‍तान में घुसकर किया ताबड़तोड़ एयर स्‍ट्राइक; ISIS के आतंकी अड्डों को किया तबाह | Image: AP

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला बोला है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर रातभर हवाई हमले करने की खुलकर जिम्मेदारी ली है। ये हमले पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में किए गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए दावा किया कि अफगानी बलों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) और बलूचिस्तान प्रांतों में इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस (ISIS-K) के आतंकी शिविरों और ठिकानों पर सफल हमले किए हैं। तालिबान ने कहा है कि उसने आतंकी शिविरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

तालिबान के अनुसार, बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले के गुलिस्तान इलाके, चागी जिले के शकर आब जंगल गर्दी और खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई क्षेत्र में आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने थे, जिन्हें हवाई हमलों में पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। काबुल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिन इलाकों को निशाना बनाया गया है, उनका इस्तेमाल लंबे समय से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए एक बड़े लॉन्च पैड के रूप में किया जा रहा था। 

बदला लेने की कही थी बात

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार अफगानिस्तान की सीमा पर गोलाबारी और हमले कर रही थी। इसके बाद अफगानिस्तान ने कड़े लहजे में चेतावनी दी थी कि वह पाकिस्तान की इस हरकत का बदला जरूर लेगा। शुक्रवार को हुए इस बड़े ड्रोन हमले को उसी जवाबी कार्रवाई और बदले के रूप में देखा जा रहा है। इस हवाई हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और सीमा पर भारी तनाव देखा जा रहा है।

Advertisement

कैसे शुरू हुआ है विवाद

पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' नाम से एक सैन्य अभियान के तहत संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे। इन हमलों का मुख्य निशाना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकाने थे। पाकिस्तान ने विशेष रूप से नांगरहार, पक्तिया, काबुल और कंधार प्रांतों में मौजूद प्रमुख बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- दिव्‍यांग होना अपराध? व्हीलचेयर पर महिला को देख Uber ड्राइवर ने कैब से उतारा, नोएडा का VIDEO देख खौल उठेगा खून

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड