दिव्‍यांग होना अपराध? व्हीलचेयर पर महिला को देख Uber ड्राइवर ने कैब से उतारा, नोएडा का VIDEO देख खौल उठेगा खून

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया है कि एक उबर ड्राइवर ने उनकी व्हीलचेयर को जगह देने से इनकार करने के बाद उन्हें कैब से उतरने के लिए कहा।

‘Shameful’: Noida Woman With Disability Alleges Uber Driver Refused Ride, Showed ‘No Remorse’
दिव्‍यांग होना अपराध? व्हीलचेयर पर महिला को देख Uber ड्राइवर ने कैब से उतारा, नोएडा का VIDEO देख खौल उठेगा खून | Image: Video Grab

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया है कि एक उबर ड्राइवर ने उनकी व्हीलचेयर को जगह देने से इनकार करने के बाद उन्हें कैब से उतरने के लिए कहा। प्रतिष्ठा देवेश्वर शर्मा नाम की इस महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस घटना ने दिव्यांग लोगों के लिए सुलभता और समावेशन पर एक व्यापक बहस छेड़ दी है।

शरीर से दिव्यांग प्रतिष्ठा एक ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट है। साथ ही, वह एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ एक एक्टिविस्ट भी है। दिल्ली के एक फेमस मॉल से अपने घर वापस लौटने के लिए प्रतिष्ठा ने कैब बुक की होती है। मगर जब ड्राइवर आता है, तब वह उनके बैठने के बाद उन्हें गाड़ी से उतार देता है।

प्रतिष्ठा देवेश्वर शर्मा ने वीडियो में क्या कहा?

अपने वीडियो में प्रतिष्‍ठा ने बताया कि, 'उसने मुझे अपनी कार से बाहर निकाला और मुझसे कहा कि मैं अपनी व्हीलचेयर को कार में नहीं रख सकती। इसलिए मुझे अपनी कुर्सी पर वापस जाना पड़ा और दूसरी कैब बुक करनी पड़ी। यह उबर थी।' महिला ने ड्राइवर के व्यवहार पर अपनी निराशा भी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, 'उसके चेहरे को देखो, उसे जरा भी शर्म नहीं है, जरा भी अफसोस नहीं है। विकलांग लोगों के जीवन की यही सच्चाई है, जिसे दुनिया ने इतना मुश्किल बना दिया है, और मैं चाहती हूं कि इस व्यक्ति को इसके परिणाम भुगतने पड़ें।'

Advertisement

कंपनी ने नहीं दिया कोई जवाब

प्रतिष्‍ठा ने सोशल मीडिया पर लोगों से कंपनी को टैग करने और कंपनी के सामने इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '@uber_india और समाज को बेहतर कदम उठाने और इन लोगों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत है! मानवता को मरना नहीं चाहिए। इस वीडियो को 4 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है, लेकिन @uber_india की तरफ से एक शब्द भी नहीं आया। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें अपने दिव्यांग यात्रियों की परवाह नहीं है।'

Advertisement

प्रतिष्‍ठा के साथ पहले भी हो चुका है ऐसा

यह पहली बार नहीं है, जब प्रतिष्ठा को कैब ड्राइवर से इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा हो। अभी लगभग 2 महीने पहले अप्रैल में भी रैपिडो से बुक करने पर आए कैब ड्राइवर ने उनकी राइड लेने से इसलिए मना कर दिया। क्योंकि वे व्हीलचेयर पर थी।

ड्राइवर के व्यवहार की आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने महिला के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ड्राइवर के व्यवहार की आलोचना करते हुए कंपनियों से अपने ड्राइवरों को संवेदनशीलता और बुनियादी शिष्टाचार का प्रशिक्षण देने की मांग की। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष विकल्प और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra: दहेज की डिमांड, हर पल CCTV से निगरानी और मारपीट...शादी के 45 दिन बाद ही महिला ने की खुदकुशी; डॉक्‍टर पति गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड