Maharashtra: दहेज की डिमांड, हर पल CCTV से निगरानी और मारपीट...शादी के 45 दिन बाद ही महिला ने की खुदकुशी; डॉक्‍टर पति गिरफ्तार

मुंबई से सटे अंबरनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन के भीतर एक 26 वर्षीय महिला विशाखा तिलककर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृ

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Doctor husband Installed CCTVs To Watch Wife's Every Move She Died By Suicide
Maharashtra: दहेज की डिमांड, हर पल CCTV से निगरानी और मारपीट...शादी के 45 दिन बाद ही महिला ने की खुदकुशी; डॉक्‍टर पति गिरफ्तार | Image: X

मुंबई से सटे अंबरनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन के भीतर एक 26 वर्षीय महिला विशाखा तिलककर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार का आरोप है कि पेशे से डॉक्टर पति और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे लगातार पैसों और गहनों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति नितिन तिलककर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, विशाखा तिलकर और डॉ. नितीन तिलकर की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। परिवार के अनुसार शादी से पहले दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन विवाह के बाद विशाखा को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

हर पल रखी जाती थी CCTV से नजर

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति ने उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पड़ोसियों से बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मायके से पैसे तथा गहने लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि डॉक्टर नितीन ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घर के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। विशाखा को अपने मायके वालों से बात करने तक की अनुमति नहीं थी। दो दिन पहले पड़ोस की एक महिला से बातचीत करने पर पति ने उसके साथ मारपीट भी की थी।

Advertisement

विशाखा ने की थी मां-बाप से बात लेकिन...

आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसके माता-पिता उसे मायके ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही विशाखा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवाजीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टर पति सलाखों के पीछे है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- NEET पेपर लीक से तनाव में थी छात्रा, री-एग्जाम से 3 दिन पहले फांसी लगाकर की खुदकुशी; सुसाइड नोट में लिखा- मां-बाप की तमन्ना पूरी नहीं कर पाई

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड