अपडेटेड 17 February 2024 at 21:08 IST

पाकिस्तान में तालिबान कमांडर सहित 7 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार, विस्फोटक बरामद

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने शनिवार को एक प्रमुख तालिबान कमांडर समेत सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया।

arrest
7 आतंकी गिरफ्तार | Image: Freepik

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने शनिवार को एक प्रमुख तालिबान कमांडर समेत सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया।

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने कहा कि उसने प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी पर आधारित कई अभियान चलाए और सात संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गयी है।

उन्होंने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक प्रमुख कमांडर हसनैन मोआविया को लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों - टीटीपी, अल-कायदा और लश्कर-ए-झांगवी से संबंधित थे।

आतंकवादियों के पास से एक हथगोला, 3,048 ग्राम विस्फोटक, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), छह डेटोनेटर और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया है।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रांत में हमला करने की योजना बनाई थी और वे उन शहरों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना चाहते थे। यहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ सात मामले दर्ज किए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)

Advertisement

इसे भी पढ़ें: RJD खोल रही JDU के लिए दरवाजा... नीतीश ने बैठाई तेजस्वी के कामों पर जांच

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 16:03 IST