BIG BREAKING: 100 घंटे में 4 बड़े हमलों से दहला पाकिस्तान, BLA ने PAK आर्मी के काफिले को बम से उड़ाया

बीते 100 घंटे से बीएलए लगातार पाकिस्तान पर हमले कर रहा है और पाकिस्तानी ऑर्मी को खबर भी नहीं चल रही है कि बीएलए कब हमला करेगा।

Pakistan: Train Hijack by Baloch rebels
100 घंटे में 4 बड़े हमलों से दहला पाकिस्तान, BLA ने PAK आर्मी के काफिले को बम से उड़ाया | Image: X

BLA Attack on Pakistan Army Convoy: बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में स्थितियां बद से बद्तर होती जा रही है। जिस बलूचिस्तान को पाकिस्तानी ऑर्मी अपना गुलाम समझती थी अब उन्हीं बलूचिस्तानियों ने विद्रोह कर दिया है। मंगलवार (11 मार्च) को क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस का अपहरण और फिर बीते 100 घंटों में एक के बाद एक करके लगातार 4 हमले। आज फिर बलूचिस्तान लिबरेशन ऑर्मी ने एक और धमाका कर पाकिस्तानी ऑर्मी के काफिले को उड़ा दिया है। बीते 100 घंटे से बीएलए लगातार पाकिस्तान पर हमले कर रहा है और पाकिस्तानी ऑर्मी को खबर भी नहीं चल रही है कि बीएलए कब हमला करेगा। अभी वो पिछले हमले से अपना बचाव की सोचते हैं कि तभी एक और हमला हो जाता है। 
 

अभी मंगलवार को पाकिस्तानी ट्रेन जाफर एक्सप्रेस के बलूचिस्‍तानी विद्रोहियों द्वारा किए गए ट्रेन हाईजैक के सदमे से पाकिस्तान उबर भी नहीं पाया था कि अब वो बलूच विद्रोहियों के हमलों में उलझ गया है। बीते 100 घंटों में एक के बाद एक करके बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में 4 धमाके कर दिए। ये हमला बलूचिस्‍तान विद्रोहियों ने तुर्बत शहर के पास पाकिलस्तानी सेना के काफिले पर किया है। स्थानीय लोगों की मानें तो बलूच विद्रोहियों ने ये हमला IED ब्लास्ट की मदद से किया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल बलूची विद्रोहियों के इस हमले के बाद पाकिस्तानी ऑर्मी के घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया जा रहा है। बलूच विद्रोहियों ने इस बार यह हमला चीन को निशाना बनाते हुए किया है। दरअसल, CPEC यानी चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पाकिस्‍तान की सेना को बलूच विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। 

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ था धमाका

इसके पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान के आजम वारसाक बाजार में एक मस्जिद में धमाका हुआ था। इस धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के जिला प्रमुख अब्दुल्ला नदीम सहित कई अन्य पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाका जुमे की नमाज के दौरान बलूचिस्तानी विद्रोहियों ने किया था। शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ जमा हुई थी। उसी दौरान मौलाना का भाषण सुनने के लिए जैसे ही लोग मंच के नीचे पहुंचे वहां जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग भागने लगे। 

चीन के लिए पाकिस्तान में निवेश बना चिंता का विषय

आपको बता दें कि पाकिस्तान की चीन के साथ महत्वकांक्षी परियोजना CPEC की सुरक्षा को लेकर चीन पहले भी परेशान रहा है। इसके पहले सीपेक और पाकिस्तान में चीन की अन्य परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर बलूच विद्रोहियों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान (TTP) के आतंकियों ने हमला किया था। CPEC का मुख्य रोड पाकिस्तान के ग्‍वादर पोर्ट से जुड़ा है ये पोर्ट पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। यहां की सुरक्षा की स्थिति आतंकवादी और अलगाववादी आंदोलन की वजह से कुछ ज्यादा ही चैलेंजिंग हो जाता है। पाकिस्तान में सियासी उठापटक, अस्थिरता और आर्थिक चुनौतियां भी चीन के इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चिंता की वजह बने हुए हैं। बलूच विद्रोही बलूचिस्‍तान में चीन के निवेश का लगातार विरोध करते आ रहे हैं। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 72 घंटे में तीन बार दहला पाकिस्तान, पहले ट्रेन हाईजैक, फिर आर्मी बेस पर हमला; अब रमजान में जुमे के दिन में मस्जिद में धमाका

Published By :
Ravindra Singh
पब्लिश्ड