अपडेटेड 10 October 2025 at 14:54 IST
Nobel Peace Prize 2025: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, Maria Corina Machado बनीं विजेता
नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। Maria Corina Machado को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप का सपना चूर-चूर हो गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चूर हो गया और वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। मारिया कोरीना मचाडो को उनके वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए अथक संघर्ष के लिए ये सम्मान दिया गया है। नोबेल कमेटी ने वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर बढ़ाने के लिए उनके नेतृत्व और संघर्ष को विशेष रूप से रेखांकित किया है।
नोबेल कमिटी ने उनके इस प्रयास को ‘लोकतांत्रिक मूल्यों की वैश्विक रक्षा का प्रतीक’ बताया। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल पुरस्कार जीतने का सपना टूट गया। आपको बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने पिछले एक साल से छिपे हुए जीवन जीने को मजबूर होने के बावजूद अपने संघर्ष को जारी रखा। नोबेल कमेटी ने कहा, "उनके जीवन को गंभीर खतरा होने के बावजूद, वह देश में बनी रहीं। उनका यह चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है।
नोबेल समिति ने क्या कहा
मारिया कोरीना मचाडो के नाम का ऐलान करते हुए नोबेल समिति ने कहा, 'लोकतंत्र उन लोगों पर निर्भर करता है जो चुप रहने से इनकार करते हैं, जो गंभीर जोखिम के बावजूद आगे बढ़ने का साहस करते हैं, और जो हमें याद दिलाते हैं कि स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे शब्दों, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए।'
Advertisement
मारिया कोरीना मचाडो के बारे में जानिए
मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की जानी मानी नेता हैं। मारिया कोरिना मचाडो लंबे समय से नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग और अपने देश में सत्तावादी प्रथाओं का विरोध करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 14:37 IST