भारत के लाल ने बढ़ाया देश का सम्मान... नेतन्याहू ने फोन कर PM मोदी के साथ मच्छार को दिया इजरायल आने का न्योता, पश्चिम एशिया पर भी हुई चर्चा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों और वेस्ट एशिया में हाल के डेवलपमेंट पर अपने विचार शेयर किए। इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित भी किया।

Netanyahu invites PM Modi and Smit Machchhar to light Independence Day torch
नेतन्याहू ने PM मोदी-मच्छार को दिया इजरायल आने का न्योता, पश्चिम एशिया पर भी चर्चा | Image: X

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच चल रहे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर भी चर्चा की और इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया।

बातचीत के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी और फ़्लाईदुबई चाकूबाजी हमले की घटना के हीरो भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। फोन पर बातचीत के बाद PM मोदी और नेतन्याहू ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की जानकारी दी।

 नेतन्याहू से बातचीत के बाद PM मोदी ने क्या कहा?

बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में बनी निरंतर प्रगति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। हमने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।"

PM मोदी और मच्छार को I Day पर आने का निमंत्रण-नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करने के बाद  नेतन्याहू ने एक्स बताया कि नेतन्याहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल के साथ मिलकर काम करने के भारत के संकल्प को दोहराया।

Advertisement

उन्होंने एक्स पर कहा " "मैंने अपने मित्र, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर एक वीर भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन और आसमान, दोनों जगह भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद से लड़ते हैं। उन्होंने हमारे बीच के साहसिक और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना की।"

फ्लाईदुबई घटना में करीब 170 यात्रियों की जान बचा कैप्टन स्मित बने हीरो

गौरतलब है कि 30 सितंबर को तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की एक उड़ान के दौरान, ओमान के एक को-पायलट ने हमला कर दिया, जिससे कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इस बीच शारीरिक संघर्ष करते हुए उन्होंने 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने में कामयाब रहे।

Advertisement

इस घटना के बाद 3 अक्टूबर को नेतन्याहू ने घायल कैप्टन स्मित मच्छार  से फोन पर बात की और उन्हें एक "असली हीरो" बताते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे भारत, इजराइल और पूरी दुनिया के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप भारत और इजराइल के बहादुर लोगों के एक सच्चे नायक हैं और आप पूरी दुनिया के लिए एक हीरो हैं।"

ये भी पढ़ें: BREAKING: पड़ोसी देश तिब्बत में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, 7.0 की तीव्रता से कांपी धरती
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड