नेपाल में जल प्रलय! अबतक 160 मौतें, 139 भारतीय नागरिकों सहित 750 से अधिक लोग लापता; यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है। नेपाल में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Nepal Flash Floods Death toll reaches 160 as India's HADR reaches Kathmandu
नेपाल में जल प्रलय! अबतक 160 मौतें, 139 भारतीय नागरिकों सहित 750 से अधिक लोग लापता; यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी | Image: X

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है। नेपाल में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है।

इस घटना में 13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है और कई वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गए। नेपाल सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। नेपाल में कई लोग अब भी लापता हैं. इनमें 139 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी प्रशासन अलर्ट पर है। गंडक, नारायणी और कोसी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है. यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर समेत बिहार के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश ने 1070 हेल्पलाइन सक्रिय की है

भारतीय दूतावास (चीन) ने तिब्बत-नेपाल सीमा पर फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश ने 1070 हेल्पलाइन सक्रिय की है। महाराष्ट्र ने पर्यटकों की जानकारी जुटाने के लिए डेटा लिंक शुरू किया है।

Advertisement

महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में आई बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है और किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

राज्य नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन: 1070 (टोल-फ्री नंबर)
- नियंत्रण कक्ष: +91-9321587143
- आधिकारिक ईमेल: controlroom@maharashtra.gov.in

नेपाल हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेपाल में हादसे को लेकर दुख  जाहिर किया है। अमित शाह ने लिखा, 'नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।'

नेपाल फ्लैश फ्लड में मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने बढ़ाया हाथ

नेपाल में फ्लैश फ्लड को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। वायुसेना का एक C-130J विमान 10 टन जरूरी राहत सामग्री और दवाइयां लेकर नेपाल रवाना हो चुका है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आने वाले समय में C-17 और C-130 विमानों के जरिए और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। साथ ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और बचाने के काम के लिए हेलिकॉप्टरों को भी तैयार रखा गया है।

भारत की मदद पर नेपाल विदेश मंत्री ने जताया आभार

भारत ने विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल को मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें अस्थायी आश्रय, कंबल, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल ने सहायता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की फौरन प्रतिक्रिया द्विपक्षीय साझेदारी और आपसी एकजुटता की मजबूती को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें- तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड