तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला

वीडियो में संगीता ने घर के झगड़ों पर बात की थी। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा है कि, "तुमने मेरे और मेरे बेटे के संपत्ति से जुड़े सभी अधिकार छीन लिए। तुमने भाइयों और माता-पिता को कभी एक साथ नहीं रहने दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chhatrapati sambhajinagar kunal chandgude suicide mother sangeet video third woman relation reveal love marriage
तुम्‍हारी सात पीढ़ियां भुगतेंगी ये मेरा श्राप... कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था परिवार बर्बाद करने का आरोप, बुआ ने खोला लव मैरिज वाला राज | Image: Video Grab/X

महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से बीते 21 अगस्‍त को एक दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां के खवड्या पहाड़ से 18 साल के कुणाल चांदगुडे ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने के लिए आगे आए पिता मुरलीधर चांदगुडे का भी संतुलन बिगड़ गया और वो भी कुणाल के साथ 300 फीट गहरी खाई में गिर गए। इस खौफनाक मंजर को देखकर कुणाल की मां संगीता को ऐसा सदमा पहुंचा कि उन्‍होंने भी फौरन उसी पहाड़ी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

एक साथ तीन मौतों (पूरा परिवार खत्म) से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में यह अंदेशा जताया जा रहा था कि कुणाल ने आईफोन के कारण यह कदम उठाया। हालांकि, अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कुणाल की मां संगीता का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संगीता ने पारिवारिक कलह का जिक्र किया था। इसलिए, अब यह संभावना जताई जा रही है कि कुणाल ने पारिवारिक कलह के कारण ही आत्महत्या की है। आपको बता दें कि कुणाल की मां संगीता एक  यूट्यूबर थीं। उनके चैनल पर अच्‍छे खासे फॉलोअर्स हैं।

'तुम्‍हारी आने वाली सात पीढ़ियां भुगतेंगी, यह मेरा श्राप है'

वीडियो में संगीता ने घर के झगड़ों पर बात की थी। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा है कि, "तुमने मेरे और मेरे बेटे के संपत्ति से जुड़े सभी अधिकार छीन लिए। तुमने भाइयों और माता-पिता को कभी एक साथ नहीं रहने दिया। मेरे सुखी परिवार को बर्बाद कर दिया। मेरे परिवार में जहर घोल दिया...मेरे बेटे को उसके माता-पिता से अलग कर दिया। तुम्‍हारी आने वाली सात पीढ़ियां भुगतेंगी। यह मेरा श्राप है।"

Advertisement

संगीता ने यह वीडियो असल में किसे संबोधित करते हुए बनाया था, उन्होंने उसका नाम नहीं बताया था। मिली जानकारी के अनुसार, संगीता और मुरलीधर का कुणाल के अलावा एक और बेटा था। लेकिन छह साल पहले एक बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। तभी से चांदगुडे परिवार में विवाद चल रहा था। घर के इसी विवाद के कारण मुरलीधर परिवार से दूर रहते थे। उन्होंने खुद को काम में इतना व्यस्त कर लिया था कि वे महीनों तक घर नहीं आते थे। इस घटना के तीन दिन पहले ही वे तीन महीने बाद घर लौटे थे।

संगीता ने किया था किसी तीसरी महिला का जिक्र

Advertisement

संगीता चांदगुडे ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उनके और पति मुरलीधर चांदगुडे के वैवाहिक जीवन में एक अज्ञात महिला रिश्तेदार के कथित हस्तक्षेप के कारण विवाद पैदा हो रहा था।

डॉक्टर बनना चाहता था कुणाल

कुणाल अपने मम्मी-पापा को साथ लाना चाहता था। इसलिए वह पहाड़ी पर गया था। संगीता के पिता बबन राव ने यह भी बताया कि कुणाल पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसने इसी साल दसवीं CBSC की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार का कहना है कि कुणाल आगे चलकर MBBS करना चाहता था।

वहीं, मुरलीधर चांदगुडे की बहन शोभा राजेंद्र मस्के ने इस मामले में अलग ही बातें बताई हैं। शोभा के मुताबिक, करीब 22 साल पहले मुरलीधर और संगीता ने लव मैरिज की थी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। शोभा का दावा है कि शादी के बाद मुरलीधर और उसके परिवार के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे। उन्होंने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का भी जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें- मां ने मंगलसूत्र उतार फेंका तब भी नहीं माना कुणाल...iPhone नहीं बल्‍कि इस वजह से खत्म हुआ पूरा परिवार, मौत से पहले 5 सेकेंड की बात खोल रहे कई राज
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड