Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में फंसे 83 भारतीयों को सुरक्षित बचाया, 320 लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

Nepal flash flood: नेपाल में आई भयानक बाढ़ से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। कुदरत के इस कहर से अभी तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बाढ़ में 320 भारतीय नागरिकों से अभी भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि, इस बीच 83 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

320 Indian nationals remain uncontactable Nepal flash flood say MEA
Nepal Flood: 83 भारतीय सुरक्षित बचाए गए, 320 से अब भी कोई संपर्क नहीं-MEA | Image: ANI

Nepal flash flood: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस सदी के सबसे बड़े त्रासदी से गुजर रहा है। 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ की वजह से अभी तक 538 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, नवलपरासी, चितवन आदि इलाकों में हुआ है। वहीं, इस कुदरत के कहर की वजह से करीब एक हजार से अधिक लोग लापता है।

नेपाल बाढ़ त्रासदी में सिर्फ नेपाल के लोग ही नहीं, बल्कि कई देशों के अलावा, भारत के कई लोग भी लापता है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया कि गुरुवार को पहले 21 और बाद में 63 भारतीयों को नेपाल से सुरक्षित बचा लिया गया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा बयान में कहा गया कि चीन की तरफ 400 भारतीय सुरक्षित हैं, लेकिन 320 लोगों से अब भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

चीन की तरफ 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित

शुक्रवार, 28 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ विदेश मंत्रालय (MEA) के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'चीन की तरफ, हमारे 400 भारतीय नागरिक हैं। वे सुरक्षित हैं। वे अपने परिवार के संपर्क में हैं।

आगे उन्होंने कहा 'हमारी एम्बेसी उनमें से कई लोगों के संपर्क में है। उनके कई परिवार वालों ने बीजिंग में हमारी एम्बेसी के हेल्पलाइन नंबरों के ज़रिए भी हमसे संपर्क किया है। हमारी एम्बेसी चीन में लोकल अधिकारियों के संपर्क में है, और वे यह पता लगा रहे हैं कि वहां मौजूद इन लोगों को कैसे निकाला जा सकता है।

Advertisement

320 लोगों से कोई संपर्क नहीं

MEA के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने लापता लोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा 'जहां तक ​​उन लोगों की बात है जिनसे हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं या जो लापता हैं, तो इस समय यह आंकड़ा 320 है। भारतीय मूल के करीब 100 लोग भी हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है। ये भारतीय मूल के लोग हैं जो शायद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, लेकिन उनकी नागरिकता दूसरी है।

फंसे हुए भारतीय लोगों को निकालने की कोशिश जारी

रणधीर जायसवाल ने कहा 21 भारतीय नागरिक जो कल काठमांडू उस इलाके से आए थे जो इस बाढ़ से प्रभावित था, आज दिल्ली पहुंच गए हैं। ये 21 भारतीय नागरिक तमिलनाडु से हैं।

Advertisement

आगे उन्होंने बताया इन 21 भारतीय नागरिकों के अलावा, कल हमने आपको 63 भारतीय नागरिकों के बारे में अपडेट दिया था जो त्रिशूली वन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। उन्हें भी कल बचाया गया था। इन 21 और 63 के अलावा, हमें पता चला है कि चीन की तरफ फंसे 96 भारतीय नागरिक ज़मीन के रास्ते सुरक्षित रूप से नेपाल में आ गए हैं। उन्हें निकालने की कोशिशें चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड