पेरू में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 15 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए निकला था

पेरू के अरेक्विपा इलाके में एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।

Military Helicopter Crashes in Peru, 15 Dead
Military Helicopter Crashes in Peru, 15 Dead | Image: X/@infobaeperu

पेरू के अरेक्विपा इलाके में एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, Mi-17 हेलीकॉप्टर का रविवार दोपहर (22 फरवरी) को रेडियो कॉन्टैक्ट टूट गया था। पेरू की एयर फोर्स को सोमवार को चॉपर के अवशेष मिले।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में, पेरू की एयर फोर्स ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी 15 लोगों की मौत की पुष्टि की, जिसमें चार क्रू मेंबर और 11 यात्री शामिल थे। मरने वालों में सात नाबालिग थे।

अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी पेरू के कारवेली प्रांत के चाला जिले में चाला विएजो इलाके में कड़ी खोजबीन के बाद चॉपर का पता लगाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पाक की आतंकी साजिश नाकाम, J&K में जैश के सभी 7 आतंकियों को मार गिराया

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड