ताश के पत्तों की तरह ढही 22 मंजिला इमारत, हर तरफ चीख-पुकार, जान बचाते भागते लोग... भूकंप के बाद वेनेजुएला में भारी तबाही, कंपा देगा VIDEO

Venezuela Earthquakes VIDEOS: वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुछ सेकेंड के अंदर ही 22 मंजिला इमारत ताश के पत्ते की तरह ढह गई। कई बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हुई हैं।

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake | Image: AP/Reuters

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला और जापान शक्तिशाली भूकंप के झटकों से कांप उठे। वेनेजुएला में महज एक मिनट के अंतर दो जोरदार झटके महसूस हुए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई। इन भूकंपों ने वहां भयंकर तबाही मचाई है। वेनेजुएला में भूकंप से हजारों लोगों की मौत की खबर है। बड़ी-बड़ी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई है।

एक मिनट में दो जोरदार झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला में स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे तटीय शहर मोरोन के पश्चिम में स्थित मोंटाल्बन के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र लगभग 13 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके एक मिनट के अंदर ही 7.5 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र मोरोन से करीब 16 किमी दक्षिण-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर स्थित था।

वेनेजुएला में भूकंप में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। हजारों लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। वेनेजुएला में भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है।

वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

भूकंप से मची तबाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुछ सेकेंड के अंदर ही 22 मंजिला इमारत ताश के पत्ते की तरह ढह गई। कई बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हुई हैं। वहीं, कई बिल्डिंगों में दरारें आई है। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी काराकस में हुआ है।

Advertisement

KSN ने गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो के हवाले से बताया कि कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए। कराकस के अल्तामिरा इलाके में घर और इमारतें ढह गई, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की और कहा कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।

काराकस के माइकेटिया एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भूकंप के झटकों आते ही वहां काफी चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement

जापान में भी आए तेज झटके

इसके अलावा गुरुवार (25 जून) जापान के उत्तरी तट के पास जबरदस्त भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.9 थी और यह इवाते के पूर्वी तट के पास आया था, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर थी।

यह भी पढे़ं: Earthquake: वेनेजुएला-जापान के अलावा भारत में भी कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड