अपडेटेड 8 December 2025 at 20:13 IST
घंटों के हिसाब से मिलते हैं मर्द, यूरोप के इस देश में महिलाओं को किराए पर क्यों लेने पड़ते हैं पति?
यूरोप के एक देश में पुरुषों की कमी से महिलाएं घंटे के हिसाब से पति किराए पर ले रही हैं। जानें कैसे पुरुषों को खरीदा जाता है और इन सर्विस की डिमांग बढ़ती जा रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Gender Ratio: यूरोपीय देशों में सबसे कम जनसंख्या वाले देशों में से एक लातविया इस वक्त गंभीर लैंगिक असंतुलन का सामना कर रहा है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से 15.5 प्रतिशत ज्यादा है। जो यूरोपीय संघ के औसत से तीन गुना ज्यादा है। वहीं, अगर बात करें 65 साल की उम्र की तो इस आयु के समूह में यह अंतर और भी ज्यादा है। महिलाओं की संख्या पुरुषों से लगभग 2 गुनी है।
पति किराए पर लेने की सेवा शुरू
इस असंतुलन के चलते लातविया में कई महिलाएं अब पति को किराए पर ले रही है। सही पढ़ा आपने कई महिलाओं इसी तरह की सेवाओं की ओर रुख कर रही हैं। इस सुविधा के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और साइट्स भी बनाई गई हैं। जिससे महिलाएं घंटे के हिसाब से पुरुषों को घर के कामकाज, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी या सिर्फ बातचीत के लिए बुक कर सकती हैं। पुरुषों की इस प्रकार की मदद से महिलाएं न सिर्फ मरम्मत जैसे कामों करवाती है, बल्कि अकेलेपन से भी राहत पाती हैं।
घंटों के हिसाब से होती है पुरुषों की बुकिंग
ये सेवा लेने वाली ज्यादातर महिलाओं की उम्र 30‑40 साल वाली हैं जो कार्यरत महिलाएं हैं। इस सर्विस के तहत 1 घंटे से लेकर पूरे दिन तक बुकिंग होती है, ऑनलाइन बुकिंग के 60 मिनट के भीतर घर पर पहुंचना होता है। दरअसल, लातविया में पुरुषों की कम आयु इस असंतुलन का मुख्य कारण है। ज्यादा धूम्रपान दर, शराब का ज्यादा सेवन और असंतुलित लाइफस्टाइल पुरुषों की औसत आयु को महिलाओं से लगभग 5‑6 साल कम कर देती है। विश्व एटलस की रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 प्रतिशत पुरुष धूम्रपान करते हैं, जबकि महिलाओं में यह दर 10 प्रतिशत है।
किराए पर पति लेने की मांग बढ़ी
यहां कि फेस्टिवल ऑर्गनाइजर दानिया बताती हैं कि, उनकी सभी सहकर्मी महिलाएं हैं और पुरुष कर्मियों की कमी के कारण कई पद खाली रह जाते हैं । कई महिलाएं विवाह के लिए विदेश जाने को मजबूर हैं, जिससे घरेलू कामों में मदद के लिए किराए पर पति लेने की मांग बढ़ी है।
Advertisement
लातविया का लैंगिक असंतुलन न सिर्फ सामाजिक संरचना को बदल रहा है, बल्कि नई प्रकार की सेवाओं को भी जन्म दे रहा है। पति किराए पर जैसी व्यवस्थाएं अस्थायी समाधान प्रदान करती हैं, लेकिन मूल कारण पुरुषों की कम आयु और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम है। सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों और जीवनशैली में सुधार करके कम उम्र में मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 20:13 IST