BREAKING: जापान में जोरदार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता, भारी नुकसान की आशंका; सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड रही। नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार, भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

Earthquake
Earthquake | Image: X

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड रही। नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार, भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जबकि प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। भूकंप के असर से कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आ रही हैं।

10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र, सुनामी की चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर जापान के संरिकु तट के पास भूकंप के तेज झटके आए। यह भूकंप समुद्र में आया है। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:53 बजे (GMT समयानुसार 07:53 बजे) भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्री सतह से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था।

Advertisement

टोक्यो तक हिली इमारतें

JMA ने कहा है कि भूकंप जापान के उत्तरी हिस्से में आया है। विभाग ने कहा है कि इसके असर से सुनामी आ सकती है, जिसकी लहरें करीब 10 फीट ऊंची उठने की आशंका है। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 53 मिनट पर आया था। उत्तरी इवाते प्रान्त के प्रशांत महासागर वाले क्षेत्र में आए इस भूकंप का असर काफी दूर तक देखा गया। इसके झटके इतने तेज थे कि सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो की बड़ी इमारतें भी हिल गईं।

Advertisement

अलर्ट पर जापान सरकार

सरकार ने भूकंप और सुनामी से निपटने के लिए एक टीम तैयार की है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, 'जिन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है, वहां रहने वाले लोग कृपया ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।' उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि इस भूकंप का किन क्षेत्रों में और कितना असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें- Delhi: फॉर्च्यूनर पार्क करने को लेकर आधी रात हुआ विवाद, सुलझाने आए पंकज के सीने में गौरव ने उतार दी गोली; प्रीत विहार में हत्या से मचा हड़कंप
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड