Delhi: फॉर्च्यूनर पार्क करने को लेकर आधी रात हुआ विवाद, सुलझाने आए पंकज के सीने में गौरव ने उतार दी गोली; प्रीत विहार में हत्या से मचा हड़कंप

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के ए-144, प्रीत विहार में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

Follow : Google News Icon  
Preet Vihar news Parking dispute leads to murder of 34-year-old man in Delhi; accused absconding
Delhi: फॉर्च्यूनर पार्क करने को लेकर आधी रात हुआ विवाद, सुलझाने आए पंकज के सीने में गौरव ने उतार दी गोली; प्रीत विहार में सनसनीखेज वारदात | Image: Republic

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के ए-144, प्रीत विहार में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पंकज नैयर (34) के रूप में हुई है। आरोपी गौरव शर्मा वारदात के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं।

पहली कॉल रात 2:22 बजे और दूसरी 2:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना के संबंध में प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि पंकज नय्यर (34) और उसके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नय्यर के सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पंकज का भाई पारस प्रीत विहार के एक मकान में रहता है। जहां पर एक मंजिल पर गौरव शर्मा भी रहता है। पिछले कुछ दिनों से पार्किंग को लेकर गौरव और पंकज के भाई पारस का झगड़ा हो रहा था। जब कल रात मामला ज्यादा बढ़ा तो पारस ने अपने भाई पंकज को नोएडा से प्रीत विहार बुला लिया। इसके बाद भी शांत होने की जगह झगड़ा इतना बढ़ा कि गौरव ने पंकज को गोली मार दी। जिससे पंकज की मौत हो गई। पुलिस गौरव की तलाश कर रही है।

Advertisement

आरोपी की पत्‍नी ने बोला- उसके पास तो हथियार ही नहीं थे

गौरव की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया है कि गौरव के पास कोई हथियार नहीं है। तो सवाल ये भी है कि क्या गौरव वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही रिवॉल्वर लाया था। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं और जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी गौरव की तलाश की जा रही है। गौरव के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में ही यह साफ होगा कि उसके पास रिवॉल्वर कहां से आई और क्या उसने पहले से हत्या का प्लान बना रखा था?

Advertisement

आरोपी के पास हैं BMW और फॉर्च्यूनर; पार्किंग की जगह सिर्फ एक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव शर्मा के पास एक BMW और एक फॉरच्यूनर है। वह यहां किराए पर रहता था। हालांकि आरोपी के पास सिर्फ एक गाड़ी की पार्किंग है। उसकी BMW पार्किंग में खड़ी हुई थी, जबकि फॉरच्यूनर खड़ी करने को लेकर देर रात झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

इस बारे में पुलिस स्टेशन प्रीत विहार में सेक्शन 103(1)/115(2)/3(5) BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- 'आपने ही अनुमति दी थी और अब आप ही गोली चला रहे हैं...', स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय तेल टैंकर पर गोलीबारी के समय का AUDIO आया सामने

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड