Italy Shooting: ईटली में मचा हाहाकार! वैशाखी मनाने गुरुद्वारे के बाहर जुटी भीड़ में गोली मारकर दो भारतियों की हत्या

इटली के बर्गमो प्रांत में गुरुद्वारा के बाहर दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां सब लोग वैशाखी त्योहार पर कार्यक्रम के लिए जुटे थे।

firing incident
सांकेतिक फोटो | Image: X

इटली के बर्गमो प्रांत में गुरुद्वारा के बाहर दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां सब लोग वैशाखी त्योहार पर कार्यक्रम के लिए जुटे थे। ये घटना उस समय हुई, जब ये दोनों शख्स धार्मिक स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे गोदाम से बाहर निकल रहे थे। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक कोवो के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे में बैसाखी का जश्न मनाया जा रहा था। ये दोनों व्यक्ति जश्न में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।

रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर जब रागिंदर निवासी कोवो और गुरमीत निवासी अग्राडेलो बाहर निकले, तभी एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी। इस हमले ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। मारे गए दोनों भारतीयों की उम्र 48 साल बताई गई है।

हत्या की साजिश का शक

पुलिस ने शुरुआती जांच में अचानक हुए झगड़े को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह ठंडे दिमाग से प्लान की गई हत्या हो सकती है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था और वह नियमित रूप से गुरुद्वारे में आता-जाता था। गवाह के अनुसार, गोलीबारी में एक तीसरा व्यक्ति भी बाल-बाल बचा, गोली उसके शरीर को सिर्फ छूकर निकल गई।

Advertisement

घटना के अगले दिन यानी शनिवार को पास ही में स्थानीय संस्थाओं के साथ वैसाखी का आधिकारिक उत्सव मनाने का कार्यक्रम तय था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'आपने ही अनुमति दी थी और अब आप ही गोली चला रहे हैं...', स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय तेल टैंकर पर गोलीबारी के समय का AUDIO आया सामने

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड