बोस्निया में बड़ा हादसा: EU शांति मिशन के दौरान इटैलियन हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 सैन्य कर्मियों की मौत, करीब 11 लोग घायल
बोस्निया में EU पीसकीपिंग फोर्स के साथ काम कर रहा एक इटैलियन CH-47 चिनूक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें कथित तौर पर चार लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। EUFOR ने हताहतों की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

यूरोपीय संघ बल (EUFOR) ने बताया कि गुरुवार शाम बोस्निया और हर्जेगोविना में नियमित प्रशिक्षण के दौरान इटली का एक चिनूक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह जानलेवा हादसा 29 अक्टूबर, 2026 को ब्रको (Brčko) के पास गोरिस (Gorice) सेक्टर में हुआ। EUFOR के पब्लिक अफेयर्स ऑफिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की गई है कि घायल हुए 11 कर्मियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
4 सैन्य कर्मियों की मौत, करीब 11 घायल
अधिकारियों ने बोस्निया में लोकल मीडिया को बताया कि ब्रको शहर के आस-पास के इलाके में इटैलियन CH-47 चिनूक के क्रैश में चार सैन्य कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। EUFOR ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई भी आम नागरिक घायल नहीं हुआ और न ही नागरिकों के बुनियादी ढांचे, संपत्ति या वाहनों को कोई नुकसान पहुंचा है।
हादसे की जांच जारी
EUFOR ने जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि वाली अफवाहें न फैलाएं और न ही इसमें शामिल कर्मियों की पहचान या राष्ट्रीयता के बारे में कोई अटकलें लगाएं। EU फोर्स, या EUFOR, ने कहा कि जांच चल रही है और बाद में और जानकारी दी जाएगी।
Advertisement
हादसे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी बोस्निया और हर्जेगोविना में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है, जिसमें EUFOR के इतालवी कर्मी शामिल थे। उन्होंने एक्स पोस्ट में पीड़ितों, उनके रिश्तेदारों और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तैनात सभी कर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने इतालवी प्रशासन की ओर से अपना समर्थन और एकजुटता भी जाहिर की।
ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य का नया चुनावी समीकरण: 'आरजेडी+प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो' से बिहार में हलचल!