'इसमें कोई शक नहीं, यह एक आतंकी हमला था', इजरायल के कॉन्सल जनरल ने कैप्टन मच्छार की तारीफ में पढ़े कसीदे, धन्यवाद के लिए कैंपेन चलाने का ऐलान

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमले की कोशिश को इजरायल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने एक आतंकी हमला बताया।

Flydubai flight Smit Machchhar
Flydubai flight Smit Machchhar | Image: ANI/Republic

Captain Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय नागिरक कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में सराहना हो रही है। इस बीच, मुंबई में इजरायल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने फ्लाइट में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे साफ तौर पर एक आतंकी हरकत करार दिया।

इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स के उन दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें इसे क्रू सदस्यों के बीच का एक आम विवाद दिखाने की कोशिश की जा रही थी।  

यह एक आतंकी हमला- रेवाच

इजरायल के कॉन्सल जनरल यानीव रेवाच ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर कहा, 'यह एक आतंकी हमला है, इसलिए इसमें कोई शक या सवाल नहीं है। हम इजरायल देश और वहां के लोगों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं और कैप्टन स्मित की असाधारण बहादुरी का सम्मान करते हैं। यही वजह है कि हम आज उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने के लिए एक जन-जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं।'

'आतंकवाद को असली नाम से पुकारने का समय'

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमलावर एक आतंकवादी था, न कि सिर्फ एक हमलावर। अगर इसे एक भारतीय पायलट और एक ओमान के पायलट के बीच लड़ाई के तौर पर दिखाने की कोशिश की जाती है, तो मुझे खेद है। लेकिन यह सच्चाई से बिल्कुल अलग है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम नकाब उतारें और आतंकवाद को उसके असली नाम से पुकारें।’

Advertisement

रेवाच ने की मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना

रेवाच ने कैप्टन की हालत और उन्हें मिलने वाले संभावित राष्ट्रीय सम्मान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अभी हमें पता है कि उनके हाथों और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें UAE के अस्पताल में पहले ही भेजा जा चुका है। हमें UAE पर भरोसा और यकीन है कि वे उनकी अच्छी तरह देखभाल करेंगे।’ उन्होंने कैप्टन मच्छार की जल्द ठीक होने और अच्छी सेहत की भी प्रार्थना की और कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जब वे ठीक हो जाएंगे, तो हम इजरायल में उनकी मेजबानी कर पाएंगे और उन्हें सम्मानित भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड