इजरायल ने कर दिया ईरान पर हमला, तेहरान में बैक टू बैक कई धमाके; हर तरफ बज रहे सायरन और चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं
इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी देते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।
ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, राजधानी के मध्य हिस्से में कम से कम तीन विस्फोट सुने गए। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही नुकसान के स्तर की जानकारी दी है। इजराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक राजधानी तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि यह सुरक्षा के लिए एक अलर्ट है। ईरान की ओर से मिसाइल लांच किया जा सकता है। ईरान से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें धमाका होता दिखाई दे रहा है। लोगों में अफरातफरी का माहौल है।
ईरानी मीडिया ने कहा है कि इजरायली सेना ने ईरानी सेना IRGC के खुफिया विभाग के मुख्यालय को निशाना बनाया है। इसके अलावा मध्य तेहरान को भी निशाना बनाया गया है। अभी इजरायल की ओर किसी मिसाइल हमले की कोई सूचना नहीं है। इजरायल ने आम नगारिकों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।
Advertisement
ईरान ने खाली कराया एयरस्पेस
हमले के बाद ईरान ने सभी उड़ानें रोक दी हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया गया है। इधर इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुनाई दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। अमेरिकी सेना पहले ही ईरान को चारों तरफ से घेर चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत इजरायल छोड़ने के लिए कहा था।
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड ने रेप कर बस स्टैंड पर छोड़ा, फिर मदद के नाम पर लिफ्ट देने वाले ने...एक दिन में दो बार बलात्कार के बाद युवती की हत्या से सनसनी