ब्वॉयफ्रेंड ने रेप कर बस स्‍टैंड पर छोड़ा, फिर मदद के नाम पर लिफ्ट देने वाले ने...एक दिन में दो बार बलात्कार के बाद युवती की हत्या से सनसनी

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक 23 साल की युवती के साथ रेप और हत्‍या का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rape
बॉयफ्रेंड ने रेप कर बस स्‍टैंड पर छोड़ा, फिर मदद के नाम पर लिफ्ट देने वाले ने...एक दिन में दो बार बलात्कार के बाद युवती की हत्या से सनसनी | Image: Republic

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक 23 साल की युवती के साथ रेप और हत्‍या का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवती के साथ पहले उसके प्रेमी और फिर मदद का वादा करने वाले एक अजनबी ने एक ही दिन में दो बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया। बाद में युवती को चार मंजिला इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 22 फरवरी को हुई जब महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के प्लान के साथ घर से निकली थी। प्रेमी ने उससे शादी का वादा करके एक मंदिर में आने को कहा था। हालांकि, वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, उसके साथ रेप किया और उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जब पीड़िता बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तो झारखंड का रहने वाला एक और शख्स वहां पहुंचा।

वो अपनी मोटरसाइकिल पर पास के पारादीप जा रहा था। उसने महिला को देखा और मदद की पेशकश की। एसपी ने कहा कि हालांकि, वह उसे पारादीप शहर में एक जगह पर अपने किराए के घर की छत पर ले गया और उसके साथ फिर से रेप किया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने महिला को बिल्डिंग की छत से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अगली सुबह उसका शव वहां पर मिला।

शिकायत करने की धमकी पर हत्या

Advertisement

जब युवती ने इस दरिंदगी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की धमकी दी, तो आरोपी घबरा गया और उसने युवती को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

ऐसा हुआ घटना का खुलासा

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। इससे पहले, रविवार रात को ही मृतका के भाई ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पाकर परिवार मौके पर पहुंचा और उसकी शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक, इस कत्ल की गुत्थी सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाई गई। फुटेज में रविवार रात युवती को कथित हत्यारे की इमारत में जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- काश ऐसा हुआ होता...इन 2 अधूरी ख्‍वाहिशों के साथ रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, एक के लिए तो बेटे को पूरी जिंदगी रहेगा मलाल

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड