अपडेटेड 13 March 2026 at 14:59 IST

Iran Israel War: 'इजरायल के टॉप परमाणु वैज्ञानिक को हमने मार गिराया, मोजतबा को भी नहीं छोड़ेंगे...', जंग को लेकर इजरायल PM नेतन्याहू का बड़ा दावा

Iran Israel War: इजरायली प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के लिए कोई लाइफ इंश्योरेस नहीं है।

Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu
Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu | Image: x

Iran Israel War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को खुली चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकी नेता की जान की कोई गारंटी नहीं है।

नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का संयुक्त अभियान उम्मीद से कहीं बेहतर चल रहा है। इजरायल पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। इजरायली प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के लिए कोई लाइफ इंश्योरेस नहीं है।

नेतन्याहू का दो टूक जवाब

दरअसल, जब नेतन्याहू से सवाल पूछा गया कि क्या इजरायल के निशाने पर मोजतबा खामेनेई और हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम भी रहेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी भी आतंकी संगठन के नेता की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकते।

'अब ये वो इजराइल भी नहीं रहा...'

नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह हवाई हमलों के जरिये ऐसे मौके बनाएंगे कि जनता सड़कों पर उतर सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'अब न तो पहले जैसा ईरान रहा, न वैसा मिडिल ईस्ट रहा और न ही अब पहले जैसा इजरायल रहा है। अब इजरायल इंतजार नहीं करता, बल्कि, हम पहल करके पूरी ताकत से हमला करते हैं। हम ऐसा उस ताकत के साथ कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई।'

Advertisement

उन्होंने आगे ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर कहा, 'मैंने एक और लक्ष्य लिया है कि ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाना ताकि वे खुद इस भयानक, जालिम शासन को उखाड़ फेंक सकें। परिस्थितियां बनाने का मतलब यह गारंटी देना नहीं है कि ऐसा होगा ही। यह बात मैंने अभी-अभी उनसे कही भी है।'

उन्होंने बताया कि इजरायली सेना सड़कों और चेकपॉइंट्स पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और बासिज बलों पर लगातार हमले कर रही है। नेतन्याहू ने ईरानी जनता को संदेश दिया कि आजादी का समय करीब आ रहा है। इजरायल उनके साथ खड़ा है।

Advertisement

'आतंकवादी संगठन के नेता के लिए लाइफ इंश्योरेस नहीं'

इजरायली पीएम ने आगे कहते हैं, 'मैं किसी भी आतंकवादी संगठन के नेता के लिए 'लाइफ इंश्योरेस पॉलिसी' जारी नहीं करूंगा। मेरा यहां यह बताने का कोई इरादा नहीं है कि हम क्या योजना बना रहे हैं और हम आगे क्या करने वाले हैं।'

हमले में मारे गए अयातुल्ला खामेनेई

बता दें कि मोजतबा के पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मारे गए थे।

इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ 'रोरिंग लायन' अभियान शुरू किया था। इजरायल के इस अभियान में अमेरिका भी शामिल हो गया और उसने इसे 'एपिक फ्यूरी' नाम दिया। दावा किया गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु अड्डों, बुनियादी ढांचे, खासतौर पर यूरेनियम संवर्धन केंद्रों को तबाह करना है, जिससे की ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। इसके अलावा उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को करारा झटका देना भी शामिल है।

नेतन्याहू ने ट्रंप संग रिश्ते की तारीफ की

इसके अलावा नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि ट्रंप उनके निजी मित्र है। दोनों के बीच अमूमन हर दिन बात होती है। उनके मुताबिक, ट्रंप ने उनसे कहा कि अमेरिका और इजरायल का यह रिश्ता इतिहास में सबसे अधिक मजबूत है। 

यह भी पढ़ें: 'गलती मानने तक नहीं छोड़ेंगे...', जंग के बीच ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, जानें और क्या-क्या कहा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 14:59 IST