'अमेरिकी सेना शायद आज रात जोरदार अटैक करे', ट्रप ने कैंसर कहते हुए ईरान को दी सीधी चेतवानी, तेहरान भी बोला- 'आंख दिखाया तो...
सीजफायर खत्म करने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि शायद आज रात अमेरिकी सेना ईरान पर हमला कर दे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Iran-US war: सीजफायर खत्म करने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि शायद आज रात अमेरिकी सेना ईरान पर हमला कर दे। ये धमकी ऐसे वक्त पर दी गई है जब ट्रंप ने ईरान को कैंसर बताया। ट्रंप के इसी बयान के बाद तेहरान ने भी कहा कि वह युद्ध के लिए तैयार है। अंकारा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा- "यह कोई युद्ध नहीं है। ये ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की कार्रवाई है। संभव है कि मैं आज रात फिर उन पर जोरदार हमला करूं। मैं उन्हें बस थोड़ी-सी चेतावनी दे रहा हूं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को NATO समिट के दौरान कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर फिर से बड़े हमले कर सकता है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, "हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया था और संभव है कि आज रात फिर से हमला करें। ईरान मिडिल ईस्ट में दबाव बनाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा।
ट्रंप ने फिर दी नौसैनिक नाकेबंदी दी धमकी
ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मजु के पास कई कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद वह ईरान के पास फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर सकते हैं। नाटो समिट में उन्होंने कहा, 'हम फिर से नाकेबंदी कर सकते हैं। यह नाकेबंदी सिर्फ ईरान के लिए होगी. बाकी कोई भी कुछ भी कर सकता है।'
Advertisement
डोनाल्ड ट्र्ंप ने धमकी दी कि अब अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अब अमेरिका जो हमला करेगा उससे ईरान की बहुत सी चीजें तबाह हो जाएंगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले प्लांट (Desalination Plants) की तरफ भी इशारा किया, जो पीने के पानी के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें भी तबाह कर देंगे। हालांकि मैं ऐसा करना नहीं चाहता. यह शायद आखिरी चीज होगी जो मैं करना चाहूंगा।' ऐसी जगहों पर हमला करना वॉर क्राइम माना जा सकता है।
Advertisement
ईरान ने वापस किया भारत का तेल टैंकर
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के कॉरिडोर से एक भारतीय ऑयल टैंकर को वापस भेज दिया गया है। 24 जून को ओमान और संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने ओमान के तट के पास जलडमरूमध्य में एक अस्थायी कॉरिडोर की घोषणा की थी। खाड़ी में फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाए गए इस कॉरिडोर की निगरानी अमेरिका कर रहा था।