ईरान ने होर्मुज में हमला कर अपने ताबूत में ठोक दी आखिरी कील? सीजफायर खत्म- ट्रंप के बोलते ही इजरायल का 'मिशन बदला' एक्टिव; अब धुआं-धुआं होगा Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान से बात करना अब सिर्फ वक्त की बर्बादी होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान से बात करना अब सिर्फ वक्त की बर्बादी होगी। वो किसी भी हाल में उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ट्रंप के ऐलान के बाद अब इजरायल का 'मिशन बदला' एक्टिव हो गया है। इजरायली मीडिया से कुछ खबरें लीक हुई हैं उसके मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर एक बहुत बड़ा हवाई हमला लॉन्च करने का प्लान तैयार कर लिया है।
कहा जा रहा है कि ट्रंप के हाथ खोल देने के बाद इजरायल अब ईरान से अपना पुराना हिसाब चुकता कर सकता है। इस पूरी जंग की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप के उस कड़े बयान से हुई जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने ईरान में ‘रिजीम चेंज’ की हिंट देते हुए कहा कि ‘ईरान की सत्ता सही हाथों में नहीं है’।
ट्रंप का मानना है कि ईरान के मौजूदा हुक्मरानों से बात करना सिर्फ और सिर्फ वक्त की बर्बादी है। अमेरिका के इस बदले हुए तेवर ने ईरान के हौसले पस्त कर दिए हैं, क्योंकि अब तक जो पाबंदियां और सीजफायर का कवच ईरान को बचा रहा था, वो ट्रंप ने खुद अपने हाथों से तोड़ दिया है।
ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा?
Advertisement
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता 'खत्म' हो गया है। अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले नाटो प्रमुख मार्क रुटे से बात करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। जितनी बार वो हमला करेंगे, उतनी बार उन्हें जवाब मिलेगा।"
ईरान के साथ सीजफायर के स्टेटस पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। मैं अब उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं। उन्हें बीमार लोग लीड कर रहे हैं। मैं अपने नेगोशिएटर्स से बात करूंगा। वे नेगोशिएट करना चाहते हैं वे अच्छे लोग हैं, लेकिन उन्हें मेरे पास वापस आना होगा। जहां तक मेरा सवाल है, उनसे डील करना बस टाइम वेस्ट है।"
Advertisement
ईरान से डील करना बस टाइम वेस्ट है-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ आगे की राजनयिक बातचीत को "समय की बर्बादी" करार दिया है। ट्रंप ने ये टिप्पणियां तब कीं जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या ईरान के साथ युद्धविराम टूट गया है और क्या 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन प्रभावी रूप से बेकार हो गया है। तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह "ग्रीनलैंड और ईरान के मुद्दे पर नाटो से खुश नहीं हैं।"