Iran US War: ट्रंप ने किया नाकेबंदी का ऐलान, फिर बंद हो जाएगा होर्मुज? अमेरिकी राष्ट्रपति की खुली धमकी के बाद दुनिया की फिर बढ़ी टेंशन

ईरान के साथ समझौते खत्म करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर से नाकेबंदी करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि वह फिर से इस इलाके में नाकेबंदी कर सकते हैं।

Trump threatens Iran
ट्रंप ने किया नाकेबंदी का ऐलान, फिर बंद हो जाएगा होर्मुज? अमेरिकी राष्ट्रपति की खुली धमकी के बाद दुनिया की फिर बढ़ी टेंशन | Image: Republic

ईरान के साथ समझौते खत्म करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर से नाकेबंदी करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि वह फिर से इस इलाके में नाकेबंदी कर सकते हैं। अमेरिका रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मंगलवार रात को ईरान पर किए हमलों के पर जवाब दे रहे थे।

इस बीच ट्रंप ने होर्मुज नाकेबंदी की मंशा जाहिर की। पीट हेगसेथ ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग को रोकने के लिए इस्तेमाल की गई कोई भी चीज कल रात को हमारा टारगेट था। और आज रात, अगर हमें जरूरत पड़ी, तो आपके ऑर्डर पर, मिस्टर प्रेसिडेंट, हम और भी ज्यादा और भी घातक हमला करेंगे।"

खार्ग पर कब्जा कर सकता है अमेरिका

ट्रंप ने फिर धमकी दी है कि US ईरान के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर सकता है। सीजफायर को तोड़कर खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ समझौता खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौता कायम नहीं रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान एग्रीमेंट की शर्तों को मान नहीं रहा है और झूठ बोल रहा है।

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत करना वक्त की बर्बादी है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन बातचीत जारी रख सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ फायदा होने वाला है।

भारत के पास कितना कच्चे तेल का स्टॉक?

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार जून में भारत के कमर्शियल स्टोरेज और रिफाइनरियों में मौजूद कुल कच्चे तेल का स्टॉक 10.4 करोड़ बैरल हो गया था। Kpler की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में भारत करीब 50 लाख बैरल तेल खपत करता है। फिलहाल भारत के पास जमीन के भीतर पेट्रोलियम भंडार की कुल क्षमता 53.3 लाख मीट्रिक टन है, जो करीब 3.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल के बराबर है। एंजेल वन की रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापत्तनम, मैंगलोर और पादुर में भारत का 5.33 मिलियन मीट्रिक टन क्रूड ऑयल सुरक्षित है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर कड़ी कार्रवाई की है। ईरानी सरकारी आउटलेट 'प्रेस टीवी' के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास व सिरिक जैसे बंदरगाह शहरों के पास धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) की ओर से 7 जुलाई को होर्मुज से गुजर रहे टैंकरों पर तीन अलग-अलग हमलों की सूचना दी गई थी।

इसे भी पढ़ें- 'अमेरिकी सेना शायद आज रात जोरदार अटैक करे', ट्रप ने कैंसर कहते हुए ईरान को दी सीधी चेतवानी, तेहरान भी बोला- 'आंख दिखाया तो...

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड