US-Iran War: ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, अब ईरान ने भी धमकाया, कहा- हमारे ऊर्जा प्लांट पर हमला हुआ तो...

US-Israel-Iran War: अब ईरान की ओर से अमेरिका को चेताया गया है। उसने अपने घरेलू ऊर्जा और ईंधन क्षेत्रों को निशाना बनाने पर कड़ी चेतावनी दी है। इस बीच ट्रंप की ओर से भी ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया गया।

US- Iran war
ईरान की अमेरिका को चेतावनी | Image: Republic

US-Israel-Iran war: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे। न तो अमेरिका और इजरायल के हमले रुक रहे हैं और न ही ईरान पीछे हटने को तैयार हो रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए ईरान को 48 घंटों का अल्टीमेटम दे दिया है। तो दूसरी तरफ, ईरान ने भी अपने घरेलू ऊर्जा और ईंधन क्षेत्रों को निशाना बनाने पर कड़ी चेतावनी दी है।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

ईरान के सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के मुताबिक, यह चेतावनी ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने दी है। सैन्य अधिकारी ने संकेत दिया है कि तेहरान की जवाबी कार्रवाई का दायरा पारंपरिक सैन्य लक्ष्यों से आगे बढ़कर महत्वपूर्ण नागरिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे तक विस्तारित होगा।

उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन ईरान के ईंधन और ऊर्जा ढांचे पर हमला करता है, तो अमेरिका और क्षेत्र में उसके सहयोगी देशों के सभी ऊर्जा केंद्रों, आईटी सिस्टम और पानी डिसैलिनेशन प्लांट भी निशाना बनाए जाएंगे।

सेना तैनात करने की तैयारी में ट्रंप? 

तेहरान की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब पेंटागन के रक्षा अधिकारी अमेरिका की जमीन पर सैनिक भेजने की पूरी योजना तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर के सैन्य कमांडरों ने तैयारी के लिए खास अनुरोध किए हैं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चल रहे संघर्ष में आगे के कदमों पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement

ट्रंप मध्य पूर्व में सैनिक तैनात करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं, लेकिन CBS न्यूज के मुताबिक उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन हालात में वे ऐसा करेंगे। ये बातचीत गोपनीय तरीके से हो रही है, क्योंकि शामिल लोगों को सार्वजनिक रूप से इस बारे में बोलने की इजाजत नहीं थी।

गुरुवार (19 मार्च) को ओवल ऑफिस में जब उनसे जमीन पर सैनिक भेजने के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "नहीं, मैं कहीं भी सैनिक नहीं भेज रहा हूं", लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा, "अगर मैं ऐसा करूंगा भी, तो आपको बताऊंगा नहीं।"

Advertisement

ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का समय

इस बीच ट्रंप ने भी कुछ घंटों पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए ईरान को 48 घंटों का सख्त अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि  अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा। ट्रंप ने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।

यह भी पढ़ें: ईरान का जोरदार पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर दागी मिसाइलें, अराद पर भी हमला; 100 से ज्यादा घायल

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड