अपडेटेड 22 March 2026 at 08:24 IST

Israel-Iran War: ईरान का जोरदार पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर दागी मिसाइलें, अराद पर भी हमला; 100 से ज्यादा घायल

Iran attack Israel: ईरान ने अपने सबसे बड़े परमाणु केंद्र नतांज पर हमले का बदला लिया। ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइल से इजरायल के दो शहरों डिमोना और अराद को निशाना बनाया। डिमोना कोई आम शहर नहीं है। यह इजरायल के बेहद सीक्रेट परमाणु कार्यक्रम का सेंटर बताया जाता है।

Iran attack Israel
इजरायली शहरों पर ईरान का हमला | Image: Republic

US-Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग को शुरू हुए 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे है। एक ओर अमेरिका और इजरायल के जोरदार हमले जारी हैं, तो दूसरी ओर ईरान भी जबरदस्त पलटवार कर रहा है। अब ईरान ने इजरायल के परमाणु शहर 'डिमोना' पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया। इसके अलावा ईरान ने मिसाइल से अराद शहर को भी निशाना बनाया। दोनों शहरों पर हुए हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र नतांज पर एयरस्ट्राइक की थी। ऐसे में अब ईरान के इस हमले को पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

इजरायली शहरों को ईरान ने बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने मिसाइलों से डिमोना शहर पर हमला किया, जहां इजरायल की न्यूक्लियर सुविधा स्थित है। इसके बाद अराद पर भी अटैक हुआ। अधिकारियों ने मुताबिक डिमोना में हमले की वजह से कम से 40 लोग घायल हुए हैं। वहीं, अराद में लगभग 70 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों के मारे जाने की भी आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मलबे में तब्दील हुई इमारत

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, इस हमले के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल को डिमोना शहर पर गिरते दिख रहा है। हमले के बाद बड़ी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। इसके बाद रेस्क्यू टीमें और बचाव दल की टीमें फौरन मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गई थीं।

Advertisement

हमले को रोकने में नाकाम रहा एयर डिफेंस सिस्टम

ईरान के इन हमलों को इजरायल रोकने में नाकाम रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल ने इंटरसेप्टर लॉन्च किए थे, लेकिन मिसाइलों को वे रोक नहीं पाए। इजरायली सेना ने कहा है कि वह मिसाइल को न रोक पाने की घटना की जांच कर रही है।

डिमोना कोई आम शहर नहीं है। यह इजरायल के बेहद सीक्रेट परमाणु कार्यक्रम का सेंटर बताया जाता है। दावे के अनुसार इसके तहखानों में दर्जनों परमाणु बम रखे हैं। ईरान ने मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच पहली बार इजरायल के किसी परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: US-Iran War: '48 घंटे का समय है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो...' ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 08:08 IST