अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब, US लड़ाकू विमान के लापता पायलट की मां ने लगाई गुहार तो ईरान का जवाब- ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित आपका बेटा
US Iran War: एक अमेरिकी महिला की पोस्ट पर ईरानी दूतावास का जवाब चर्चाओं में आया है। महिला ने 'लापता' पायलट बेटे की सलामती के लिए भावुक पोस्ट किया, जिस पर दूतावास ने कहा कि आपका बेटा ईरान से ज्यादा डोनाल्ड ट्रंप के साथ खतरे में हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US Iran War: अमेरिका औैर ईरान के बीच जारी जंग खतरनाक मोड़ पर है। शुक्रवार (3 अप्रैल) को दो अलग-अलग घटनाओं में ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों (F-15 और A-10) को मार गिराया। इसमें एक अमेरिकी पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा पायलट लापता बताया जा रहा है। इस बीच एक अमेरिकी 'मां' का अपने बेटे की सुरक्षा को भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आया है। इस पर ईरान की ओर से जो जवाब दिया गया, वो भी काफी वायरल हो रहा है।'
मां ने पायलट बेटे की सलामती के लिए किया भावुक पोस्ट
पोस्ट में अमेरिकी महिला अपने बेटे की सलामती की अपील करती नजर आई। उन्होंने लिखा, "प्लीज, आज रात उन दो F-15 पायलटों की सुरक्षा के लिए दुआ करें। मेरा एक बेटा फाइटर पायलट है, और मुझे अभी तक उससे या उसकी यूनिट से कोई खबर नहीं मिली है। चिंता की वजह से मेरा दिल भारी हो रहा है। प्लीज, सभी पायलटों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें।"
ईरानी दूतावास ने क्या कहा?
अमेरिकी महिला की इस पोस्ट पर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब दिया। इस्लामाबाद स्थित ईरानी दूतावास ने लिखा, "निश्चित रहें, आपका बेटा ईरान की हिरासत में होने की जगह डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज्यादा खतरे में हैं।
दुआ करें कि उन्हें अमेरिका की बचाव टीमें ढूंढने के बजाय ईरान ही अपनी हिरासत में रखे।"
दूतावास ने यह भी कहा कि एक मुस्लिम और सभ्य ईरानी होने के नाते, हम जानते हैं कि हिरासत में लिए गए लोगों के साथ गरिमा और सम्मान से कैसे पेश आना चाहिए।
Advertisement
'हम अमेरिका की तरह पाषाण युग में नहीं जीते'
वहीं, साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने महिला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "तथाकथित 'बेकार' मानवीय कानून लिखे जाने से बहुत पहले ही, ईरान में युद्धबंदियों (POWs) के अधिकार परिभाषित कर दिए गए थे। हम युद्धबंदियों के साथ वैसा बर्ताव नहीं करते, जैसा आपके बर्बर सहयोगी जायोनी करते हैं। हमारी एक ईरानी सभ्यता है। हम अमेरिका की तरह पाषाण युग में नहीं जीते।"
बता दें कि 2003 के इराक युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब किसी जंग में अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया गया हो। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 28 फरवरी से जारी है। युद्ध थमने के आसार नजर नहीं आ रहे। अमेरिका और इजरायल के हमलों का ईरान न सिर्फ मजबूती से सामना करा रहा है, बल्कि जोरदार पलटवार भी कर रहा है। ईरान ने युद्ध में न झुकने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं।