अपडेटेड 10 March 2026 at 10:10 IST

Turkey Weapons: ईरान को तबाह कर देंगे तुर्किए के ये 5 खतरनाक हथियार, चार नंबर वाले से तो अमेरिका भी कांपता है थर थर; देखिए LIST

Iran-Israel War: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए अब तुर्किए ने भी इस जंग में सीधे तौर पर उतरने का संकेत दे दिया है। ईरान द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद, तुर्किए के इस बड़े फैसले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

Turkey Weapons
Turkey Weapons | Image: AP

Iran-Israel War: आज के दौर में जब भी दुनिया की बड़ी सैन्य ताकतों की चर्चा होती है, तुर्किए का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पिछले कुछ सालों में तुर्किए ने अपने रक्षा क्षेत्र में जो आत्मनिर्भरता दिखाई है, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। तुर्किए अब केवल हथियार खरीदता नहीं, बल्कि अत्याधुनिक ड्रोन, मिसाइल और युद्धपोत खुद बना रहा है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और हालिया सैन्य गतिविधियों के बीच तुर्किए की चर्चा और तेज हो गई है। तुर्किए के पास कुछ ऐसे 'ब्रह्मास्त्र' हैं जो युद्ध का पासा पलटने का दम रखते हैं। आइए जानते हैं तुर्किए के उन 5 सबसे खतरनाक हथियारों के बारे में, जिनकी ताकत से अमेरिका जैसे देश भी सतर्क रहते हैं।

Bayraktar TB2 ड्रोन 

यह ड्रोन तुर्किए की रक्षा तकनीक का सबसे बड़ा 'पोस्टर बॉय' है। सटीक निशाना लगाने और दुश्मन की नजरों से बचकर निगरानी करने में इसे महारत हासिल है। लेजर गाइडेड मिसाइलों से लैस यह ड्रोन टैंकों और सैन्य ठिकानों को पल भर में राख कर सकता है। यूक्रेन और अजरबैजान जैसे युद्धों में इसकी सफलता देख पूरी दुनिया इसकी दीवानी हो गई है।

Tayfun Missile 

टायफून मिसाइल तुर्किए की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता का प्रमाण है। यह पूरी तरह से स्वदेशी मिसाइल है जिसकी रेंज सैकड़ों किलोमीटर है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार और अचूक निशाना है, जो दुश्मन के दूर स्थित कमांड सेंटरों को तबाह करने की ताकत रखती है। रणनीतिक तौर पर यह तुर्किए का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

Advertisement

T129 ATAK हेलीकॉप्टर

पहाड़ी इलाकों और दुर्गम क्षेत्रों में जंग लड़ने के लिए T129 ATAK एक बेजोड़ मशीन है। यह एक 'अटैक हेलीकॉप्टर' है जिसे खासतौर पर टैंकों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। इसके आधुनिक सेंसर रात के अंधेरे में भी दुश्मन को खोज निकालते हैं। अपनी फुर्ती और मारक क्षमता के कारण यह थल सेना का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है।

TAI TF Kaan फाइटर जेट

यह तुर्किए का 'फिफ्थ जनरेशन' लड़ाकू विमान है। इसे इस तरह बनाया गया है कि यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आता है। आवाज की गति से भी तेज उड़ने वाला यह जेट आधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 'कान' के आने से तुर्किए की वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है, जिससे बड़े-बड़े शक्तिशाली देश भी घबराते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Last Road Of India: क्या आप जानते हैं भारत की आखिरी सड़क कहां खत्म होती है?

TCG Anadolu युद्धपोत

यह तुर्किए की नौसेना की शान और उनका सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसे 'दुनिया का पहला ड्रोन कैरियर' भी कहा जा रहा है। यह समुद्र के बीच से ही लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन्स को ऑपरेट करने की क्षमता रखता है। इसके जरिए तुर्किए अपनी समुद्री सीमाओं से बहुत दूर जाकर भी दुश्मन पर हमला कर सकता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 10:10 IST