दीवारों में पड़ी दरारें, सड़कों पर गड्ढे और सुनामी का अलर्ट...इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई आफ्टरशॉक्स भी आए

इंडोनेशिया के तट के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी कर दी गई और कई झटके भी महसूस किए गए।

Earthquake
Earthquake | Image: X

Indonesia Earthquake:  इंडोनेशिया के तट के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी कर दी गई और कई झटके भी महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर यानी EMSC के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर था और इसकी गहराई करीब 35 किलोमीटर थी। एजेंसी ने समुद्र के नीचे आए इस उथले भूकंप का केंद्र फ्लोरेस द्वीप के पास बताया है।

प्रभावित तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि अधिकारी तटीय टाइड गेज (ज्वार-भाटा मापने वाले यंत्र) पर किसी भी बदलाव की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 17,000 से ज्यादा द्वीपों वाला विशाल देश इंडोनेशिया भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के चाप, यानी ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है।

भूकंप आने पर ऐसे खुद को रखें सुरक्षित

भूकंप आने पर सबसे पहले घबराना नहीं है। सरकार की आपदा टीम NDMA की तीन शब्दों की सीख को ध्यान में रखना है- झुको, ढको, पकड़ो। यानी झुको यानी नीचे बैठ जाएं या लेट जाएं। ढको यानी सिर और गर्दन को हाथों से ढक लें या फिर अगर पास में कोई मजबूत मेज हो तो उसके नीचे घुस जाएं। पकड़े यानी उस मेज को मजबूती से पकड़ लें ताकि वह हिलते-हिलते कहीं दूर न चली जाए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गदा काम', जिस्‍मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड