विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गदा काम', जिस्मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में बैठकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली उज्बेकिस्तान की हाई-प्रोफाइल मास्टरमाइंड लोला कायूमोवा आखिरकार 1 साल की आंख-मिचौली के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में बैठकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली उज्बेकिस्तान की हाई-प्रोफाइल मास्टरमाइंड लोला कायूमोवा आखिरकार 1 साल की आंख-मिचौली के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पिछले साल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से ही लोला फरार चल रही थी। लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें लखनऊ लाती थी। वह डॉक्टर की मदद से महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर उनका हुलिया बदलवाती थी और पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह लोला ने 49 साल की उम्र में 29 जैसा दिखने के लिए 7 बार सर्जरी करा चुकी थी। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी की संयुक्त टीम ने उसे मैक्स अस्पताल के पास से दबोचा है। बताया जाता है कि लोला ने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना चेहरा और पहचान पूरी तरह बदल लिया था। उसने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट का उपयोग कर भारत में आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था।
करीब एक साल से चल रही थी तलाश
पुलिस के मुताबिक लोला पिछले करीब एक साल से जांच एजेंसियों की नजर में थी और 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद से फरार चल रही थी। एफआरआरओ की टीम ने उस दौरान अपार्टमेंट के कमरा नंबर 527 में कार्रवाई की थी। यहां से होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया था। दोनों के पास फर्जी दस्तावेज मिलने के साथ उनके अवैध रूप से रहने की बात सामने आई थी। इसके बाद लोला अंडरग्राउंड हो गई थी।
Advertisement
प्लास्टिक सर्जरी के जरिए बदलवाया जाता था हुलिया
जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार लोला का नेटवर्क नेपाल और उज्बेकिस्तान तक फैला हुआ था। वह वहां से महिलाओं को लखनऊ लाती थी। इसके बाद कथित तौर पर एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाती थी, ताकि उनका हुलिया बदला जा सके। पहचान बदलने के बाद महिलाओं को लखनऊ के पॉश इलाकों में स्थित फ्लैटों में रखा जाता था। आरोप है कि इन्हीं जगहों से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जाता था।
Advertisement
होंठ, चेहरा और प्राइवेट पार्ट तक की कराई सर्जरी
अपनी असली उम्र छिपाने और अधिक आकर्षक दिखने के लिए, 49 वर्षीय लोला ने कथित तौर पर 7 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इन सर्जरी में चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की कॉस्मेटिक सर्जरी शामिल हैं, जो सभी डॉ. विवेक गुप्ता के अहिमामऊ स्थित क्लीनिक में की गई थीं। डॉक्टर पर भी बिना पासपोर्ट-वीजा जांचे मोटी रकम लेकर सर्जरी करने और फर्जी पनाह देने में ओमेक्स के निवासी त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा की मदद करने के गंभीर आरोप हैं।
लोला को भेजा जाएगा उज्बेकिस्तान
पूछताछ में सामने आया है कि लोला का कई साल पहले पासपोर्ट और वीजा खत्म हो गया था। बावजूद इसके वह लखनऊ समेत अन्य शहरों में छिपकर रह रही थी। पुलिस ने लोला के बारे में पड़ताल करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। इसकी भी तफ्तीश की जा रही है कि कहीं लोला ने साथियों की तरह प्लास्टिक सर्जरी करके पहचान तो नहीं छिपा रखी थी। बुधवार को खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके बाद उसे उज्बेकिस्तान भेज दिया जाएगा।