'मैं स्‍पा में थी, कुछ लोग आए और...', नेपाल में फंसी भारत की उपासना गिल ने सुनाई आपबीती, VIDEO डाल बताईं कैसे हैं हालात

नेपाल में Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पोखरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भारतीय महिला मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाती दिख रही है।

नेपाल में Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पोखरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भारतीय महिला मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाती दिख रही है। महिला ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में आग लगा दी, जहां वह ठहरी हुई थी। उस समय वह एक स्पा में थी और बाद में लाठी-डंडे लिए भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी, जिससे उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

महिला ने आगे बताया कि वह एक वॉलीबॉल लीग की मेजबानी के लिए नेपाल आई थी। वीडियो में भारतीय महिला कहती सुनाई दे रही है। उसने कहा, “मेरा नाम उपासना गिल है और मैं यह वीडियो प्रफुल्ल गर्ग को भेज रही हूं। मैं भारतीय दूतावास से अनुरोध करती हूं कि कृपया हमारी मदद करें। जो भी हमारी मदद कर सकते हैं, कृपया मदद करें। मैं नेपाल के पोखरा में फंसी हुई हूं। मैं यहां वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करने आई थी और जिस होटल में मैं ठहरी थी, वह जलकर खाक हो गया है। मेरा सारा सामान, मेरे कमरे में था और पूरे होटल में आग लग गई। मैं स्पा में थी और लोग मेरे पीछे बड़ी-बड़ी लाठियां लेकर दौड़ रहे थे और मैं मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग पाई।”

‘पर्यटकों को भी नहीं बख्श रहे’

वीडियो में उपासना गिल कह रही हैं- 'यहां हालात बहुत खराब हैं। हर जगह सड़कों पर आग लगाई जा रही है। वे यहां पर्यटकों को भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि कोई पर्यटक है या कोई यहाँ काम के लिए आया है। वे बिना सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं और यहां हालात बहुत, बहुत खराब हो गए हैं। हमें नहीं पता कि हम कब तक किसी और होटल में रहेंगे। लेकिन मैं भारतीय दूतावास से बस यही अनुरोध करती हूं कि कृपया यह वीडियो, यह संदेश उन तक पहुंचा दिया जाए। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं, कृपया हमारी मदद करें। मेरे साथ यहां बहुत से लोग हैं और हम सब यहां फंसे हुए हैं।'

भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
 

इस बीच, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में अपने सभी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है कि जब तक स्थिति स्थिर न हो जाए, वे नेपाल की यात्रा स्थगित कर दें। भारतीय दूतावास किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराता है।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने जारी किए नंबर
 

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक भारतीय नागरिकों को नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें: 977 - 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी) 977 - 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी)।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: सात महीने के प्‍यार में बेवफा हो गई बेबी, प्रेमी संग मिल 5 बच्चों की मां ने पति की कर दी हत्या, खंडहर में मिली लाश

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड