ट्रंप-पुतिन शिखर बैठक पर MEA की आई पहली प्रतिक्रिया- भारत इसका स्वागत करता है, दुनिया यूक्रेन युद्ध का अंत देखना चाहती है
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, और निश्चित रूप से, हम इस पर काम करने के लिए तैयार हैं।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

India on Trump and Putin Meeting: भारतीय समयानुसार, 15 अगस्त शुक्रवार रात्रि करीब 1 बजे अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक हुई। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध और संघर्ष के मुद्दे पर हुई इस बैठक को रूस और अमेरिका ने सफल बताया है। बैठक के बाद बाद दोनों नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया और मीटिंग की बड़ी बातों से अवगत कराया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि हमें अपेक्षित परिणाम तो नहीं मिले, लेकिन हमने प्रगति जरूर की। मैं शायद जल्द ही पुतिन से फिर मिलूंगा।
वहीं, अलास्का में व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई इस बैठक पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। देश के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक का एक बार फिर से स्वागत किया है। यहां बता दें कि जब यह बैठक होने वाली थी, तब भी भारत ने ही इस पहल और बैठक का स्वागत किया था। भारत का कहना है कि दुनिया यूक्रेन युद्ध का अंत देखना चाहती है।
India on Trump and Putin Meeting: दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है - विदेश मंत्रालय
भारत के विदेश मंत्रालय ने अलास्का में व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए इस शिखर सम्मेलन को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने जहां इस बयान को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है, वहीं मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भी विदेश मंत्रालय के इस बयान को शेयर किया है।
मंत्रालय के इस बयान में कहा गया है - भारत अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन का स्वागत करता है। शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है। भारत शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करता है। आगे का रास्ता केवल संवाद और कूटनीति से ही निकल सकता है। दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।
Advertisement
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, और निश्चित रूप से, हम इस पर काम करने के लिए तैयार हैं।”
- ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि अगर वो व्हाइट हाउस में होते तो पुतिन यूक्रेन पर कभी आक्रमण नहीं करते, और रूसी राष्ट्रपति ने मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि भी कर दी। पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की और ट्रंप के इस तर्क का हवाला दिया कि युद्ध रोकने के लिए उनकी मौजूदगी ही काफी है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा से शानदार संबंध रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वो जेलेंस्की को फोन कर इस मीटिंग के बारे में जानकारी देंगे।
- ट्रंप ने कहा कि हमें अपेक्षित परिणाम तो नहीं मिले, लेकिन हमने प्रगति जरूर की। मैं शायद जल्द ही पुतिन से फिर मिलूंगा और जवाब में पुतिन ने सुझाव दिया कि ट्रंप के साथ अगली मुलाकात मास्को में होगी।
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए युद्ध के मूल कारणों को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रूस की सभी जायज चिंताओं पर विचार करना और यूरोप और पूरी दुनिया में सुरक्षा का एक न्यायसंगत संतुलन बहाल करना जरूरी है।