India-China Direct Flights: पुरानी बातें भूलकर भारत-चीन ने की दोस्ती, 5 साल बाद दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू
India China Relations: भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

India-China direct flights: पांच साल बाद जाकर भारत और चीन के बीच डायरेक्ट उड़ाने शुरू होने जा रही है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई और दिल्ली के बीच तीन बार वीकली सीधी फ्लाइट्स चलाएगी। इंडिगो भी 26 अक्टूबर यानी आज से कोलकाता और ग्वांगझोउ के बीच अपनी फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है।
क्या रहेगा फ्लाइट्स का शेड्यूल
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस: शंघाई-दिल्ली वाली फ्लाइट्स रहेंगी, जो 9 नवंबर से हफ्ते में तीन दिन (बुधवार, शनिवार और रविवार) को सेवा देगी, विमान का नाम है A330-200 एयरक्राफ्ट।
इंडिगो: कोलकाता-ग्वांगझोउ वाली फ्लाइट्स 26 अक्टूबर से शुरू होगी, इसके अलावा। दिल्ली-ग्वांगझोउ वाली फ्लाइट्स 10 नवंबर से शुरू होगी
पांच साल बाद शुरू हो रही सीधी फ्लाइट
बड़ी बात यह है कि, भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं पांच साल से ज्यादा समय के बाद फिर से शुरू हो रही हैं। यह फैसला दोनों देशों के सिविल एविएशन अधिकारियों के तकनीकी स्तर की बातचीत के बाद लिया गया है। इस सेवा के फिर से शुरू होने से भारत-चीन के लोगों के बीच संपर्क और आर्थिक-व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलेगी।
Advertisement
क्यों बंद हुई थी चीन और भारत के बीच उड़ानें?
मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी दौरान, चीन ने भी अपनी सीमाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए, जिससे दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बंद हो गईं। लेकिन, महामारी के बाद भी, सीधी उड़ानें फिर से शुरू नहीं हुईं क्योंकि 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच सैन्य झड़प हुई थी। इस घटना के बाद, भारत और चीन के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया, जिससे दोनों तरफ से उड़ानों की बहाली को लेकर कोई पहल नहीं हुई।