Nepal Floods: नेपाल के नुवाकोट में फिर अलर्ट जारी, इस बार 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा; बाढ़ की चेतावनी के बाद भगदड़ की स्‍थिति

नेपाल के नुवाकोट में फिर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा है।

Fresh Flood alert for nepal Nuwakot in next 30 minutes
नेपाल के नुवाकोट में फिर अलर्ट जारी, इस बार 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा; बाढ़ की चेतावनी के बाद भगदड़ की स्‍थित | Image: X

नेपाल के नुवाकोट में फिर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा है। चेतावनी के बाद से नेपाल की सेना इलाके को खाली कर रही है। अलर्ट में कहा गया है कि आने वाले 30 मिनट में जल प्रलय फिर से आ सकता है। इसके बाद से वहां भगदड़ जैसी स्‍थिति हो गई है। जानकारी के मुताबिक तिब्बत की अस्थायी झील से पानी बहने लगा है जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।

रिपब्‍लिक भारत के ग्राउंड रिपोर्ट में धुंडे बाजार में पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को नदी किनारे से हटाती नजर आई। इलाके में अनाउंसमेंट कर लोगों से घर और दुकानें खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लोगों को साफ तौर पर चेतावनी दी कि खतरा बढ़ रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

अवरोधक झील' से पैदा हुआ खतरा

चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने गुरुवार रात तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की और छोचेन खोला तथा पुरेपु त्संगपो नदियों के संगम के पास बनी इस 'अवरोधक झील' से पैदा हुए खतरे को लेकर आगाह किया। ये दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में भोटे कोशी नदी की धारा का हिस्सा हैं।

Advertisement

नेपाल में कई लोग अब भी लापता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिसके चलते कई इलाकों का संपर्क मार्ग कट गया है। इसके अलावा 13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है और कई वाहन तेज बहाव की चपेट में आए हैं। नेपाली सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। नेपाल में कई लोग अब भी लापता हैं। इनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Advertisement

एक त्रासदी के बाद दूसरी आफत

नुवाकोट उन इलाकों में शामिल है, जो हाल की भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। कई सड़कें और पुल पहले ही क्षतिग्रस्त हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है. ऐसे में दोबारा तेज बाढ़ आने की आशंका ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें- कॉलेज की फीस भरी, साइकिल दिलाया और...छात्रा ने बांधी राखी तो DM ने भी निभाया भाई का फर्ज, रक्षाबंधन पर कानपुर से आई भावुक करने वाली तस्वीर
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड