अपडेटेड 23 August 2025 at 12:22 IST
200 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट ने खोल दी पति की बेवफाई की पोल, GF के लिए I-pill खरीदने गया था शख्स, फेल हुआ ट्रांजेक्शन; फिर...
एक शख्स का ऑनलाइन पेमेंट फेल होने पर उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज खुल गया। इसके बाद उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Extra marital affair: एक गलती ने पत्नी के सामने पति की बेवफाई की पोल खोलकर रख दी। एक शख्स बड़ी चालाकी से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चला रहा था। अब उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। वजह बनी ऑनलाइड पेमेंट। जी हां, शख्स ने ऑनलाइन पेमेंट की, जिसका ट्रांजेक्शन फेल हो गया। इसके बाद पत्नी के सामने उसका राज खुल गया।
मामला कुछ ऐसा है कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गर्भनिरोधक दवा खरीदने एक फार्मेसी पर गया। इसके लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन सिस्टम एरर की वजह से उसका ट्रांजेक्शन फेल हो गया। बस यही उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खुलने की वजह बन गया।
फेल हो गया ऑनलाइन पेमेंट, फिर…
ये अजीब घटना चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के यांगजियांग शहर से सामने आई है। शख्स ने दवा की दुकान से गर्भनिरोधक दवाएं ली, जिसके लिए उसने 15.8 युआन (करीब 200 रुपये) का ऑनलाइन पेमेंट किया। वो दवाएं लेकर चला गया। इसके बाद ये ऑनलाइन पेमेंट फेल हो गई। दुकानदार को जब पेमेंट फेल होने की जानकारी हुई तो उसने उस नंबर पर कॉल की जो कार्ड पर रजिस्टर्ड था। ये फोन उस शख्स ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने उठाया।
राज खुलते ही पति को छोड़ गई पत्नी
जब दुकानदार ने महिला को बताया कि उसके पति ने गर्भनिरोधक दवाएं खरीदी थीं, जिसकी पेमेंट फेल हो गई। ये सुन महिला हैरान रह गई। क्योंकि उसे तो इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसके बाद पत्नी के सामने शख्स के अवैध संबंध का राज खुल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोल खुलने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। साथ ही मामले में पुलिस को शिकायत भी कर डाली।
Advertisement
वहीं, इस मामले में फार्मेसी पर पर्सनल लाइफ का दखल देने का आरोप लगाते हुए शख्स ने वकील से कानूनी कार्रवाई की सलाह भी मांगी है। उसका कहना है कि उससे दो परिवार टूट गए हैं।
इस पर हेनान जेजिन लॉ फर्म के डायरेक्टर फू जियान का कहना है कि फार्मेसी पर शख्स कानून कार्रवाई कर सकता है, लेकिन इसे साबित करना मुश्किल होगा। क्योंकि उसकी शादी टूटने की वजह उसका अपनी पत्नी को दिया हुआ धोखा था और इसकी जिम्मेदारी उसे लेनी होगी।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 12:19 IST