अपडेटेड 23 August 2025 at 11:12 IST

Unknown Facts: Eiffel Tower की ऊंचाई हर साल बढ़ जाती है क्या? दिमाग घूमा देगा जवाब

क्या आप जानते हैं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई घटती-बढ़ती है? दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस टावर के कुछ रहस्य जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Unknown facts about height of Eiffel Tower
जानें एफिल टॉवर की ऊंचाई का रहस्य | Image: Meta-AI

पेरिस का एफिल टॉवर सिर्फ अपनी खूबसूरती और इंजीनियरिंग का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह विज्ञान का अद्भुत उदाहरण भी है। इसकी ऊंचाई की बात करें तो आम तौर पर 300 मीटर मानी जाती है, लेकिन यह हमेशा एक जैसी नहीं रहती। इसकी ऊंचाई समय-समय पर बदलती भी है। 

एफिल टॉवर की ऊंचाई का रहस्य जाने आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, ठीक सुनना आपने। एफिल टावर के अंदर कई रहस्मयी चीजें हैं, जिनके बारे शायद ही आप जानते होंगे। आज हम आपको दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध इस टावर के बारे कुछ अलग जानकारी दे रहे हैं। मौसम के साथ इस टॉवर का आकार में काफी सारे बदलाव देखने को मिलता है। 

इसमें कैसे-कैसे होता है बदलाव?

यह बदलाव ‘तापीय प्रसार’ (Thermal Expansion) नामक वैज्ञानिक प्रक्रिया की वजह से होता है। जब तापमान बढ़ता है तो धातु के परमाणु तेजी से हिलते हैं, जिससे उनके बीच की दूरी बढ़ जाती है और धातु फैलने लगता है। इसी कारण एफिल टॉवर गर्मियों में थोड़ा सा ऊंचा हो जाता है।

इस वजह से भी घटता-बढ़ता है आकार

गणना के अनुसार, लोहे और स्टील की एक मीटर लंबी छड़ का तापमान एक डिग्री बढ़ने पर वह लगभग 0.000012 मीटर तक फैल जाती है। यही कारण है कि 300 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर में मौसम के साथ ऊंचाई का अंतर देखा जाता है। एफिल टॉवर हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी इस अनोखी खूब और शानदार बनावट से आकर्षित करता है।

Advertisement

जानें निर्माण प्रकिया और खासियत  

इस टॉवर का निर्माण 1889 में हुआ था और इसे फ्रांसीसी इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने डिजाइन किया था। शुरु में इसे एक अस्थायी संरचना माना जाता था, लेकिन आज के समय में यह पेरिस की पहचान और विश्व धरोहर का हिस्सा बन चुका है। इसकी खासियत सिर्फ इसकी ऊंचाई से    ही नहीं, बल्कि यह भी है कि यह पूरी तरह लोहे की जालीदार संरचना से बना हुआ है। हर साल करीब 70 लाख से ज्यादा लोग एफिल टॉवर को देखने और घूमने आते रहते  हैं, जो इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल करता है। 

इसे भी पढे़ं- Hair Fall: एक दिन में कितने बाल टूटना नार्मल बात है? जानें बालों के झड़ने पर डॉक्टर के पास कब जाएं

Advertisement

Published By : Preeti Kumari

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 10:55 IST