Emmanuel Macron on Donald Trump: 'ये न तो शालीन और न ही...', पत्नी पर ट्रंप के मजाक पर भड़के मैक्रों, कहा- जवाब देने लायक भी नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने कथिततौर पर पिछले साल वियतनाम में हुए एक घटना की खिल्ली उड़ाई। अब इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दो टूक कहा कि जवाब देने लायक भी नहीं है।

'His Wife Treats Him Extremely Badly': Trump Takes Dig at Macron's Marriage, French President Fires Back
'His Wife Treats Him Extremely Badly': Trump Takes Dig at Macron's Marriage, French President Fires Back | Image: Reuters

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच चल रही जुबानी जंग अब तीखी हो चली है। ट्रंप की ओर से उनकी पत्नी को लेकर की गई एक निजी टिप्पणी पर फ्रांस के राष्ट्रपति भड़क उठे और उन्होंने करारा पलटवार किया। उन्होंने ट्रंप की टिप्पणी को लेकर कहा कि यह न तो शालीन है और न ही किसी देश के प्रमुख के स्तर की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कथिततौर पर पिछले साल वियतनाम में हुए एक घटना की खिल्ली उड़ाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांसीसी लहजे की नकल करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैक्रों अपनी पत्नी से पिटने के बाद अब तक उबर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत बुरा सलूक करती हैं।

मुक्के से उबर नहीं पाए मैक्रों- ट्रंप

इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कहा था कि मैक्रों अभी भी जबड़े पर लगे दाहिने मुक्के से उबर नहीं पाए हैं।

ट्रंप के बयान पर बिफरे मैक्रों

ऐसे में दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए इमैनुएल मैक्रों से जब ट्रंप के इस बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका इस तरह का बयान न ही शालीन है और न ही उस स्तर का है जिसकी उम्मीद किसी राष्ट्राध्यक्ष से होती है। उन्होंने कहा कि मैं इनका जवाब इसलिए नहीं दे रहा हूं क्योंकि ये जवाब देने लायक भी नहीं है।

Advertisement

बचकाने बयानों से बचना चाहिए- मैक्रों

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि हमें गंभीर होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम आज कुछ बोले और अगले ही दिन उसके उलट बात करने लग जाएं। वह सलाह देते हुए कहते हैं कि दुनिया जब इतने संकट से जूझ रही हो, तब इस तरह के बचकाने बयानों से बचना चाहिए और इसकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए।  

नाटो को कागजी शेर बताने पर क्या बोले?

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और इमैनुएक मैक्रों के बीच की तकरार की वजह पश्चिम एशिया में ईरान के साथ चल रही जंग है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि नाटो से अमेरिकी को पूरी तरह से निकालने का विचार हो रहा है। उन्होंने नाटो को कागजी शेर तक बता डाला और कहा कि अगर बड़ा युद्ध होता है तो नाटो साथ नहीं होगा। इस पर मैक्रों ने कहा कि फ्रांस पश्चिम एशिया में शांति चाहता है।

Advertisement

इसके अलावा मैक्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तनावपूर्ण समय में सहयोगियों की प्रतिबद्धता पर सार्वजनिक तौर पर संदेह पैदा करना घातक है और इससे गठबंधन कमजोर होते हैं।  

ट्रंप ने किस घटना को लेकर उड़ाया मजाक?

ट्रंप की टिप्पणी साल 2025 के उस वीडियो के संदर्भ में थी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ वियतनाम दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच की झड़प का वीडियो वायरल हुआ था। यहां एयरपोर्ट पर ब्रिगिट ने मैक्रों का मुंह पकड़कर उन्हें धकेल दिया था। इस घटना के दौरान मैक्रों भी चौंकते दिखाई दिए थे। हालांकि, मैक्रों ने इस वीडियो को भ्रामक जानकारी बताया था। 

यह भी पढ़ें: Iran War: ईरान जंग के बीच ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को किया 'जबरन रिटायर', अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटाया
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड