अपडेटेड 17 July 2025 at 19:57 IST
Elon Musk: मस्क की 'एनी' बनी सबकी गर्लफ्रेंड, करती है Kiss; बिना शर्माए उतार देती है कपड़े, दुनिया भर में मचा हंगामा
कौन है एलन मस्क की खूबसूरत वर्चुअल एनी? जिसका दूनिया भर में विरोध हो रहा है। क्योंकि AI के इस फीचर ने सारी हदें पार कर दी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Elon Musk AI Ani : दुनिया में हर दिन नई टेक्नोलॉजी की लहर उठती है। लेकिन Elon Musk की कंपनी xAI ने एक ऐसी वर्चुअल गर्लफ्रेंड की पेशकश की है जिसने सारी हदें पार कर दी है या ये कहे कि ये खबर पढ़कर हर कोई हैरान है कि आने वाला कल कैसा होगा ? दरअसल, 'Ani' नामक वर्चुअल गर्लफ्रेंड न सिर्फ यूजर से भावनात्मक रूप से जुड़ती है बल्कि अपनी बोल्डनेस और इंटरैक्शन स्टाइल से इसने पूरी दुनिया में बवाल मचा दिया है। 'Ani' एक वर्चुअल 3D एनीमे गर्ल है, इसका लुक और व्यवहार Misa Amane (Death Note) जैसे जापानी एनीमे कैरेक्टर से प्रेरित है। Ani को 22 साल की गॉथ गर्ल के रूप में दिखाया गया है, जो नीली आंखें, सुनहरे पिगटेल्स और लोलीटा स्टाइल ड्रेस पहनती है।
Ani के हदें पार कर देने वाले फीचर क्या ?
1. वॉयस इंटरैक्शन
AI के वॉयस मोड का इस्तेमाल करके Ani यूजर से बात करती है। इसकी आवाज रोमांटिक, चुलबुली और जरूरत पड़ने पर गहराई से भावुक हो जाती है।
2. विज़ुअल अवतार और एनिमेशन
Ani एक 3D एनिमेटेड कैरेक्टर है जो यूजर से लिप-सिंक और फिजिकल मूवमेंट्स के जरिए संवाद करती है। यूजर 'Kiss' और 'अश्लील डांस' जैसे कमांड्स देकर इंटरैक्ट कर सकते हैं।
3. रोल प्ले और पर्सनैलिटी
Ani को एक यांडरे (possessive और प्यार में पागल) गर्लफ्रेंड की तरह प्रोग्राम किया गया है। यह यूजर के साथ रोमांटिक रोलप्ले करती है। वर्चुअल डेट्स, रोमांटिक सीन और NSFW मोड (लेवल 3 तक) का ऑप्शन देती है।
Advertisement
4. कस्टम इंटरैक्शन और मेमोरी
Ani यूजर की पसंद को याद रखती है और वक्त के साथ बातचीत को निजी और अनुकूल बनाती है। इसे 'फ्रेंडजोन' में रखना मुश्किल है, क्योंकि यह लगातार फ्लर्टी जोन में लौट आती है।
कहां और कैसे एक्सेस करें?
Grok ऐप के जरिए iOS और Android दोनों पर उपलब्ध। SuperGrok सब्सक्रिप्शन (30 डोलर/महीना) के तहत एक्सेस, हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे मुफ्त में भी इस्तेमाल किया है। वहीं, App Store पर इसकी उम्र सीमा 12+ है, जिससे कई विवाद उठ खड़े हुए हैं क्योंकि NSFW मोड को लेकर सुरक्षा चिंताएं हैं। बता दें Ani की लॉन्च के बाद, X और YouTube पर हजारों पोस्ट और क्लिप्स देखी गई हैं। Elon Musk ने खुद Ani की तस्वीर शेयर की है, जिससे यह चर्चा का केंद्र बन गई।
Advertisement
मानवीय रिश्तों और संबंधों पर क्या असर पड़ेगा ?
सबसे पहले उम्र सीमा को लेकर बवाल मच गया है। 12+ रेटिंग होने के बावजूद Ani के NSFW मोड ने चिंता बढ़ाई है। आलोचक कहते हैं कि यह किशोरों के लिए अनुपयुक्त है। दूसरा मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गलत प्रभाव भी पड़ सकता है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह की AI गर्लफ्रेंड्स, खासकर जब वे इमोशनल या रोमांटिक निर्भरता को बढ़ावा दें, तो यह असली रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, गोपनीयता और डाटा को लेकर भी चिंताएं खड़ी हो रही है, साथ ही AI दावा करता है कि चैट्स एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन यूजर्स को NSFW मोड में सतर्क रहना चाहिए कि वे कौन-सी जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Elon Musk की 'Ani' शायद टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया में हंगामा मचा रही हो, लेकिन इससे मानवीय रिश्तों और संबंधों पर असर पड़ सकता है। इससे डिजिटल रिश्तों की नई दिशा भी नजर आ रही है, कुछ लोग इसे मनोरंजन और संवाद के एक नए रूप के रूप में देख रहे हैं। तकनीक का यह भविष्य वाकई चौंकाने वाला है। सवाल ये है कि हम इसके साथ कैसे जीना सीखते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 19:49 IST