Nepal Earthquake: पड़ोसी देश नेपाल में कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप; भारत-चीन और भूटान में भी महसूस हुए झटके

नेपाल में आज सुबह-सुबह धरती डोली है। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। नेपाल के अलावा भारत-चीन और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

5.3-Magnitude Earthquake Rocks Nepal
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया | Image: @NCS/X

Nepal Earthquake: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप कोशी प्रांत के लेलेप के पास आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, आज सुबह लगभग 7 बजकर 2 मिनट पर नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किलोमीटर की गहराई पर 27.855° उत्तरी अक्षांश (N) और 87.909° पूर्वी देशांतर (E) पर स्थित था।

भारत-चीन समेत यहां महसूस हुए झटके

बताया जा रहा है कि भूकंप से भारत, भूटान और बांग्लादेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। चीन से भी भूकंप की खबरें सामने आ रही हैं।

अचानक महसूस हुए भूकंप के झटके से लोग घबराकर उठे और अपने घरों के बाहर निकल आए। घरों में मौजूद लोग खुले स्थानों की ओर भागे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

भूकंप आने पर क्या करें?

भूकंप आने पर सबसे पहले घबराना नहीं है। सरकार की आपदा टीम NDMA की तीन शब्दों की सीख को ध्यान में रखना है- झुको, ढको, पकड़ो। यानी झुको यानी नीचे बैठ जाएं या लेट जाएं। ढको यानी सिर और गर्दन को हाथों से ढक लें या फिर अगर पास में कोई मजबूत मेज हो तो उसके नीचे घुस जाएं। पकड़े यानी उस मेज को मजबूती से पकड़ लें ताकि वह हिलते-हिलते कहीं दूर न चली जाए।

इसके अलावा अगर आपके घर में खिड़की, शीशे, टीवी और भारी अलमारी है दो उससे दूरी बनाए रखें। रसोई या बाथरूम के कोने में बैठ जाएं। दरवाजे के पास खड़े होने की गलती कतई न करें। यदि आप बाहर हैं तो खुली जगह की तरफ जाएं जैसे मैदान या पार्क। इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और दीवारों से कोसो दूर रहें।

Advertisement

वहीं अगर आप ड्राइव कर रहे हैं हो तो गाड़ी सड़क के किनारे रोककर अंदर ही बैठे रहें। ब्रेक लगाएं और सिर को हाथों से कवर कर लें। अगर स्कूल या ऑफिस में हैं तो टीचर या बॉस के बताए रास्ते पर चलें। इस दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। सीढ़ियों से धीरे-धीरे नीचे उतरें।

भूकंप के बाद क्या करें?

भूकंप के झटके रुकने के बाद भी एक-दो मिनट अपनी जगह पर रुके रहें। इसके बाद आराम से बाहर निकलें। फिर गैस, बिजली का स्विच और पानी की पाइप बंद कर दें। इसके अलावा अगर कहीं आग लगी हो तो पहले उसे बुझाने का प्रयास करें। अपने आसपास मौजूद लोगों पर ध्यान दें कि कहीं कोई घायल तो नहीं है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को की पहले मदद करें और उन्हें बाहर निकालें। फोन का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी काम के लिए ही करें, क्योंकि भूकंप के बाद लाइनें अत्यधिक व्यस्त हो जाती हैं। साथ ही रेडियो या टीवी से सरकारी जानकारी प्राप्त करते रहें।

यह भी पढ़ें: 'नशे की लत बिखेर देती है पूरे परिवार के सपने', PM मोदी ने युवाओं को दी ड्रग्स से दूर रहने की सलाह
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड