'नशे की लत बिखेर देती है पूरे परिवार के सपने', PM मोदी ने युवाओं को दी ड्रग्स से दूर रहने की सलाह

पीएम मोदी ने वर्तमान समय में नशे की बढ़ी प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारा समाज इस गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि जब एक युवा नशे के जाल में फंसता है तो यह पूरे परिवार के सपनों के बिखर जाने का कारण बन जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी से नशे की लत से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए संगत और सामाजिक संस्थाओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा नशे का शिकार होता है तो यह सिर्फ उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके परिवारों के सपने टूटकर बिखर जाते हैं।

दरअसल, सोमवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का अहम संदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश का हर युवा नशे और किसी भी तरह के मादक पदार्थों की लत से पूरी तरह मुक्त हो। इस मौके पर उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प दोहराया।

नशे की लत पर जताई चिंता 

पीएम मोदी ने दिल्ली के लोक निवास में आयोजित 'शब्द कीर्तन' में नशे की लत पर चिंता जताते हुए कहा, 'आज हमारे समाज में ड्रग्स की समस्या एक चुनौती है। एक नौजवान जब नशे की गिरफ्त में आता है तो उसके साथ पूरे परिवार के सपने बिखर जाते हैं। देश का हर युवा नशे से आजाद हो, वो अपने सपनों को पूरा करे, खूब पढ़े, आगे बढ़े, अपने परिवार और देश का गौरव बढ़ाए। इस प्रयास में परिवारों की भूमिका भी बहुत बड़ी है।'

नौजवानों को सही रास्ता दिखाने को एकजुट हों- PM

उन्होंने आगे अपील की, 'हमारी संगत, हमारे गुरुद्वारे, हमारी सामाजिक संस्थाएं सभी मिलकर नौजवानों को दिशा दे सकते हैं। उन्हें सही रास्ता चुनने का हौसला दे सकते हैं। मुझे विश्वास है कि गुरु साहब की कृपा और समाज के सामूहिक प्रयासों से हम अपनी नई पीढ़ी को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकेंगे।'

Advertisement

सबके कल्याण का मार्ग दिखाती है गुरुवाणी- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुवाणी हमें 'सरबत दा भला' यानी सबका कल्याण सिखाती है। इस समय में जब दुनियाभर में लोग संघर्षों और हिंसा से प्रभावित हैं, तब शांति, सुरक्षा और सभी के सम्मान का यह संदेश और भी अहम हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: 'विकसित भारत की यात्रा सिख गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरी हो सकती है', गुरुपर्व के मौके पर बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड