डील करके देश को फिर से बनने का मौका दें या फिर जहन्नुम में धकेल दें... UNGA के मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दिखाए सख्त तेवर

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 18वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। मंच से ट्रंप ने कहा डील करके देश को फिर से बनने का मौका दें या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म कर दूं और यह काम जल्दी से जल्दी करूं?

Donald Trump Either strike deal and give Iran chance to rebuild or push it into hell  UNGA address
UNGA के मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दिखाए सख्त तेवर | Image: X/Republic

मंगलवार, 22 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान के प्रति सख्त तेवर दिखाते हुए एक साथ कई चेतावनी दे डाली। ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को आतंकवाद का प्रमुख देश बताया। साथ ही पूरी दुनिया से ईरान का आर्थिक बहिष्कार करने की अपील भी कर डाली।

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'दुनिया की जान को खतरे में डालकर ताकत बढ़ाने वाले खतरे का इससे बेहतर उदाहरण और कोई नहीं हो सकता कि आतंक का नंबर एक स्पॉन्सर, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान है।' ट्रंप ने दो अलग-अलग रास्ते बताए, एक ऐसे समझौते पर बातचीत करना जो देश को फिर से बनाने की इजाजत दे या आगे मैं इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म कर दूं और यह काम जल्दी से जल्दी करूं।'

डील करके ईरान को फिर से बनने का मौका दें या फिर...-डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतवानी देते हुए कहा 'मुझे एक बड़ा फैसला लेना है। क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे फिर से खड़े हो सकें और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर देश बन सकें? शायद मध्य पूर्व या दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक, या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूं, और वो भी जल्दी, ताकि उन्हें दोबारा लोगों और देशों को मारने और बर्बाद करने का मौका न मिले?'

ईरान के पास कभी भी न्यूक्लियर वेपन नहीं होंगे दूंगा-ट्रंप

संयुक्त राष्ट्र महासभा मंच से ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा "आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 51 सालों से, ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के जरिए राज किया है, और पूरे मध्य पूर्व और उसके बाहर मौत, तबाही और अफरा-तफरी फैलाई है। वे मध्य पूर्व में दादागिरी करते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते। राजनीति में आने के पहले दिन से ही मैं अपने रुख पर अडिग रहा हूं। मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा।"

Advertisement

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1 बिलियन बैरल से ज्यादा तेल को सुरक्षित निकाला

UNGA के 81वें सेशन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'मैं UN सिक्योरिटी काउंसिल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कमर्शियल शिपिंग पर ईरान के घिनौने आतंकवादी हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को पास करने के लिए भारी वोटिंग की। यूनाइटेड स्टेट्स नेवी ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट से 1 बिलियन बैरल से ज़्यादा तेल बाहर निकाला है, और युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा तेल बह रहा है। हम हर दिन, हर रात, क्रमशः 22, 25, 30, 32 और 37 जहाज बाहर निकाल रहे हैं।

चुनाव से पहले एक बेहतर डील के आसार

हालांकि, इस बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि 'मेरा मानना है कि हम चुनाव के ठीक बाद एक डील करेंगे, क्योंकि उनके लिए ऐसा न करना समझदारी नहीं है। वे देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। "मैं मिडटर्म इलेक्शन में कैसा करता हूँ। उन्हें यह एहसास नहीं है कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूँ...जब ईरान की बात आती है तो मैंने इलेक्शन को बिल्कुल भी अहमियत नहीं दी और न ही दूँगा। यह बात मेरे दिमाग में भी नहीं आती। बस एक ही बात है कि ईरान के पास कभी न्यूक्लियर वेपन नहीं होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने UNGA में फिर अलापा युद्ध खत्म कराने वाला राग, भारत-पाकिस्तान समेत 8 लड़ाइयां रुकवाने का लिया क्रेडिट

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड