डोनाल्ड ट्रंप ने UNGA में फिर अलापा युद्ध खत्म कराने वाला राग, भारत-पाकिस्तान समेत 8 लड़ाइयां रुकवाने का लिया क्रेडिट

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ढिंढोरा पीटते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान समेत 8 जंग रुकवाईं। ऐसा करना बहुत सम्मान की बात थी।

US President Donald Trump we settle eight wars India and Pakistan Armenia and Azerbaijan at UNGA
भारत-पाक समेत 8 युद्ध रुकवाने का ट्रंप ने लिया क्रेडिट | Image: ANI

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार ढिंढोरा पीटते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान समेत 8 जंग रुकवाईं। उन्होंने कहा ‘"आठ युद्धों को सुलझाना और इस दौरान उन देशों के नेताओं के साथ दोस्ती करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही।’

इस दौरान ट्रंप ने कहा 'जबकि दूसरों ने शांति की बातें की हैं, मैंने शांति कायम की है। जबकि दूसरों ने खतरों को नजरअंदाज किया है, मैंने उनका सामना किया है। जबकि दूसरों ने हिम्मत की बातें की हैं, अमेरिका ने उसे करके दिखाया है। हालंकी, यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने यह बात कही है। इसे पहले भी ट्रंप को भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लेते हुए देखा गया है।

भारत और पाकिस्तान समेत 8 जंग रुकवाईं

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा 'आठ युद्धों को सुलझाना और इस दौरान उन देशों के नेताओं के साथ दोस्ती करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। ऐसा करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी। इनमें से कई युद्ध तो सालों और दशकों तक चले।' इस दौरान उन्होंने कहा कि टैरिफ की धमकी देकर मैंने ये जंग रुकवाईं। 

टैरिफ की धमकी देकर जंग रुकवाईं

ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैं इन समझौतों को इसलिए करवा पाया क्योंकि मैंने अपने रिश्तों, व्यापार, टैरिफ के इस्तेमाल और टैरिफ की धमकी और देश के हिसाब से कई अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान और भारत, आर्मेनिया और अज़रबैजान। इनमें से लगभग हर देश ने मुझे धन्यवाद का पत्र लिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, जो एक बेहतरीन इंसान हैं, ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 30 मिलियन (3 करोड़) लोगों की जान बचाई और शायद उससे भी कहीं ज़्यादा भी।'

Advertisement

ईरान आतंक का नंबर वन स्पॉन्सर

UNGA को संबोधित करते हुए ईरान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा 'आतंक का नंबर वन स्पॉन्सर, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान। 51 सालों से, कट्टर ईरानी शासन ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्या करके, पूरे मिडिल ईस्ट और उससे आगे मौत, तबाही और अफ़रा-तफ़री फैलाकर राज किया है। वे मिडिल ईस्ट के गुंडे थे, लेकिन अब वे गुंडे नहीं रहे। जिस दिन से मैं पॉलिटिकल एरिया में आया हूँ, मैं अडिग रहा हूँ। मैं ईरान को कभी भी न्यूक्लियर वेपन नहीं रखने दूंगा।

ये भी पढ़ें: 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
 
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड