न्यूयॉर्क से इजरायल आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, डेल्टा एयर लाइन्स के विमान को कराया खाली; पार्किंग एरिया में ली जा रही है तलाशी

इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने के बाद न्यूयॉर्क से आ रही डेल्टा एयर लाइन्स की एक फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।

Delta Airlines bomb threat
डेल्टा एयर लाइन्स के विमान को मिली बम की धमकी | Image: X

न्यूयॉर्क से इजरायल आ रही फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इजरायल के एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की तलाशी ली जा रही है। डेल्टा एयर की फ्लाइट को बम की धमकी मिली है।

मंगलवार को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने के बाद न्यूयॉर्क से आ रही डेल्टा एयर की एक फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। विमान में संदिग्ध विस्फोटक होने की गुमनाम सूचना मिलने के बाद विमान को एक अलग पार्किंग एरिया में ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीमों ने विमान की गहन तलाशी शुरू की।

डेल्टा एयर की एक फ्लाइट में बम की धमकी

यह धमकी लैंडिंग से कुछ ही पल पहले मिली थी। न्यूयॉर्क (JFK) से तेल अवीव बेन गुरियन आ रही डेल्टा फ्लाइट को लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट के एक अलग-थलग इलाके में ले जाया गया। सुरक्षाकर्मी इजरायल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की तलाशी ले रहे थे, तब सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

विमान की ली जा रही थी तलाशी

धमकी कितनी विश्वसनीय है, यह अभी पता नहीं चल पाया है और सुरक्षा जांच जारी है। अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कोई संदिग्ध चीज मिली है या नहीं, और न ही धमकी के स्रोत के बारे में कोई और जानकारी दी है।

Advertisement

इजरायल आ रहे विमान में हुआ था कैप्टन पर हमला

बम की धमकी ऐसे समय पर मिली है, जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी पायलट ने अपने ही को-पायलट पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोप है कि वह विमान को हाईजैक करने या उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की खतरनाक साजिश रच रहा था। इस हमले में कैप्टन स्मित के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।  हालांकि, घायल होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद समय रहते यात्रियों और क्रू सदस्यों ने मिलकर आरोपी को काबू में कर लिया।

यह घटना 30 सितंबर 2026 की है, जब फ्लाईदुबई की उक्त उड़ान 174 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को लेकर सुबह 7:05 बजे दुबई से रवाना हुई थी। विमान को भारतीय कैप्टन स्मित मछार और एक ओमानी फर्स्ट ऑफिसर उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान, जॉर्डन और सऊदी अरब की सीमा के पास सुबह करीब 9:21 बजे विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा और सऊदी हवाई क्षेत्र की ओर मुड़ गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वे मान गए क्योंकि...', रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर बोले ट्रंप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड