Nepal Flood: मृतकों की संख्या 1100 के पार, 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता, कैसा है ताजा हालात?
Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या लगातार बाढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जलप्रलय में अब तक 1,127 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी करीब 4,858 से अधिक लोग लापता हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Nepal Flood: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को नेपाली पुलिस द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार तब तक 1,127 लोगों की मौत और अभी भी करीब 4,858 से अधिक लोग लापता हैं। इस जलप्रलय में सबसे अधिक मौतें नेपाल के चितवन में हुई हैं, जहां से 348 शव बरामद किए गए हैं। दूर-दराज इलाकों में और सुरंगों में अभी भी लोगों को बचाने की जंग लड़ी जा रही है।
सबसे अधिक मौतें चितवन में दर्ज
नेपाल पुलिस के अनुसार, रसुवा से कुल 45, नुवाकोट से 155, धाडिंग से 59, चितवन से 348, गोरखा से 66, तनहुन से 38, नवलपरासी ईस्ट से 217 और नवलपरासी वेस्ट से 190 शव बरामद किए गए हैं। नेपाल पुलिस ने यह भी बताया कि भारत में नौ शव बरामद किए गए हैं।
4 हजार से अधिक लोग अभी भी लापता
नेपाल बाढ़ त्रासदी में जहां एक तरफ लगातार मौतों की संख्या बाढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अभी भी लगभग 4858 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, अब तक सुरक्षा बलों ने प्रभावित इलाकों से 6541 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। लापता लोगों की तलाश अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पोस्ट में क्या कहा?
एक दिन पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों और जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, उनकी बॉडी का मैनेजमेंट कानून के हिसाब से और साइंटिफिक तरीकों से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "सरकार सिर्फ़ उन बॉडी का मैनेजमेंट कर रही है जो ऐसी हालत में मिली हैं जिसकी पहचान नहीं हो सकती, साथ ही DNA सैंपल और दूसरे सबूत भी रखे जा रहे हैं जिनसे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है।"
Advertisement
रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी
नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा “नेपाली आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स, नेपाल की मदद से बॉडी का मैनेजमेंट किया जा रहा है। पहचानी गई बॉडी उनके परिवारों को सौंपी जा रही हैं।”
इसके अलावा, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि भोटे कोशी नदी में आई भयानक बाढ़ के बाद ज़रूरी हाइड्रोपावर साइट्स पर नेपाल आर्मी के साथ भारत और चीन की एक खास इंटरनेशनल टनल रेस्क्यू टीम को भेजा गया है।