Bangladesh: शेख हसीना के कट्टर विरोधी शरीफ उस्मान पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली निकली सिर के आर-पार, चुनाव के ऐलान होते ही हिंसा शुरू

बांग्लादेश में 12 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहे हैं, जो देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक होगा। अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए उस विद्रोह के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव होगा, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया था। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम प्रशासन तब से देश पर शासन कर रहा है। चुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

Sharif Usman Hadi And Sheikh Hasina
शरीफ उस्मान हादी और शेख हसीना (फाइल फोटो) | Image: Social Media/X

Sheikh Hasina, Sharif Usman Hadi: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के लंबे समय के बाद अब वहां आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में नेशनल असेंबली का चुनाव 12 फरवरी 2026 को होगा। इसको लेकर राजनीति पार्टियों में काफी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

इस बीच बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां पूर्व पीएम शेख हसीना के कट्टर विरोधी शरीफ उस्मान हादी पर दिनदहाड़े हमला हुआ है। हादी निर्दलीय एमपी उम्मीदवार भी हैं। इस घटना के बाद बांग्लादेश में राजनीति गलियारे में काफी बवाल मचा हुआ है।

शरीफ उस्मान हादी के सिर में मारी गोली

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार में राजधानी ढाका में बड़ी घटना हुई है। यहां खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ढाका के पॉल्टन क्षेत्र में दिनदहाड़े शरीफ उस्मान हादी को सिर में गोली मारी गई है। उन्हें शेख हसीना का कट्टर विरोधी माना जाता है। 
बताया जा रहा है कि शरीफ उस्मान हादी नमाज पढ़कर हाईकोर्ट इलाके की ओर रिक्शे में बैठकर जा रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और इनमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने बेहद करीब से हादी के सिर में गोली मार दी। यह घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। हादी पर यह हमला विजयनगर इलाके में हुआ। सिर में गोली लगते ही हादी रिक्शे से गिर गए। इसके बाद उन्हें राजधानी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादी की हालात बेहद नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार, शरीफ उस्मान हादी को जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया। बताया गया कि डॉक्टरों का कहना है कि हादी के सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी और बाएं हिस्से से बाहर निकल गई। गोली के कुछ कण उनके सिर में फंसे हुए हैं। इस दौरान उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट भी आया। हादी की हालात नाजुक बताई गई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' देख पाकिस्तानी जनता को खूब आ रहा मजा, लेकिन भुट्टो की पार्टी काट रही बवाल, रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर FIR की कर डाली मांग

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड