Corona Cicada Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ने फिर दुनिया को डराया, 23 देशों में फैला 'सिकाडा'; भारत को कितना खतरा?

Corona Virus New Variant Cicada: ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट BA.3.2, जिसे 'सिकाडा' नाम दिया गया है, ये अब तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक 23 देशों में इस वेरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका के आधे से ज्यादा राज्यों में इसके केस पाए गए।

 Corona New Variant Cicada
23 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट 'सिकाडा' | Image: File

Corona New variant Cicada: साल 2020-21 में दुनिया को हिलाकर रख देने वाले कोरोना वायरस का साया फिर दुनिया पर मंडरा रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का नया सब-वेरिएंट सिकाडा (Cicada) तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक यह 23 देशों में फैल चुका है, जिसको लेकर एक बार फिर टेंशन बढ़ रही है।

इस नए वेरिएंट को 'सिकाडा' नाम दिया गया है। इसे साइंटफिक भाषा में BA.3.2 स्ट्रेन कहा जा रहा है, जो ओमिक्रॉन का एक सब-वेरिएंट है।

अमेरिका समेत कई देशों में फैला नया वेरिएंट

इस वेरिएंट की पहचान सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था। बाद में यह साल 2025 में अलग-अलग महाद्वीपों में फैला। जानकारी के अनुसार, अब तक कम से कम 23 देशों में इसका पता चला है। अमेरिका में इस नए वेरिएंट के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका के आधे से ज्यादा राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं। इसे अलावा डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड जैसे देशों में भी यह फैल चुका है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस वेरिएंट में निश्चित रूप से काफी सारे म्यूटेशन हैं, इसलिए यह चिंता है कि मौजूदा वैक्सीन इसके लिए बहुत ज्यादा असरदार साबित नहीं होगी।

Advertisement

नए स्ट्रेन का नाम क्यों पड़ा सिकाडा?

इस नए स्ट्रेन को 'सिकाडा' नाम खास वजह से दिया गया है। सिकाडा एक ऐसा कीड़ा होता है जो सालों तक जमीन के अंदर चुपचाप रहता है। फिर अचानक भारी संख्या में बाहर निकलकर शोर मचाता है। ठीक ऐसे ही यह BA.3.2 वेरिएंट भी लंबे समय तक वैज्ञानिकों की नजरों से बचा रहा और अब अचानक तेजी से फैल रहा है।

भारत के लिए चिंता की बात? 

बात भारत की करें तो फिलहाल इस नए वेरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। देश में अबतक सिकाडा वेरिएंट का कोई मरीज नहीं पाया गया है। हालांकि इस बात का डर भी है कि अंतरराष्ट्रीय ट्रैवलिंग की वजह से यह वेरिएंट फैल सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनन्या त्रिवेदी ने चैट जीपीटी को बनाया अपना 'गुरु', पहले प्रयास में ही UP में बन गई 2nd टॉपर, बताया सफलता का राज

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड