UPPCS Success Story: अनन्या त्रिवेदी ने चैट जीपीटी को बनाया अपना 'गुरु', पहले प्रयास में ही UP में बन गई 2nd टॉपर, बताया सफलता का राज

UPPCS 2024 के परिणामों ने उत्तर प्रदेश को अनन्या त्रिवेदी एक नई प्रेरणा दी है। रायबरेली की इस बेटी ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े शहरों की महंगी कोचिंग नहीं, बल्कि अटूट संकल्प और सही रणनीति की आवश्यकता होती है।

Follow : Google News Icon  
Ananya Trivedi UPPCS Topper
Ananya Trivedi UPPCS Topper | Image: X

UPPCS Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रायबरेली की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी रैंक 2 हासिल किया है. अनन्या त्रिवेदी की इस कामयाबी से उनके घर-परिवार में खुशी का माहौल है।  अनन्या साल 2020 से UPSC की तैयारी कर रही थीं.लेकिन साल 2024 की UPPCS मेंस और इंटरव्यू में उन्होंने सीधे दूसरी रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया।

चैट जीपीटी और ऑनलाइन सोर्सेज से की तैयारी

अनन्या को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनका नाम रैंक 2 में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वह ग्रामीण परिवेश से आती हैं।  उनकी पढ़ाई एएस पब्लिक स्कूल से हुई है। अनन्या ने बताया कि 'पापा हमें स्कूल छोड़ने के लिए रोज 15 किलोमीटर दूर गांव से शहर आते थे। फिर वापस जाकर अपनी दुकान खोलते थे और छुट्टी के समय फिर लेने आते थे।' अनन्या की तैयारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए किसी नामी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। अनन्या का मानना है कि आज के दौर में कंटेंट की कमी नहीं है। उन्होंने चैट जीपीटी और ऑनलाइन सोर्सेज का बखूबी इस्तेमाल किया। उनके अनुसार इस जर्नी में यह बहुत जरूरी है कि आप अपने लो मोमेंट्स और फेल्योर को कैसे मैनेज करते हैं।  

इमोशनल हुईं मां ने अनन्या से कही ये बात

अनन्या की मां भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी बेटी की सफलता को ईमानदारी का फल बताया। अनन्या कहती हैं कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी आदर्श हैं जिन्होंने गांव में घर का काम संभालते हुए अनन्या और उनके भाई को पढ़ाया। इस दौरान अनन्या की मां ने उनसे कहा कि 'ईश्वर ने तुम्हें इतना बड़ा पद और जिम्मेदारी दी है इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना। काम चाहे जितना भी कठिन हो, कभी पीछे मत हटना'

आगे क्या करना चाहती हैं अनन्या

अनन्या के लिए यह सफलता अंतिम पड़ाव नहीं बल्कि एक लॉन्चिंग पैड है।  वे अभी क्लाइमेट क्राइसेस जैसे मुद्दों पर काम करना चाहती हैं।   जो उनके दिल के बेहद करीब है। उनका मानना है कि सिविल सेवा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Srinivas Louis: स्कूल, हाईकोर्ट और दफ्तरों को बम से उड़ाने की एक-दो नहीं 1000 धमकियां दे डाली, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे तो खुला बड़ा राज

 

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड