होर्मुज में लगातार 4 जहाजों पर हुए हमले, भारत ने जताया सख्त एतराज, तनाव कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि 'हमने पिछले एक-दो दिनों में ब्लैक सी इलाके में कई हमले देखे हैं। हम ऐसे हमलों की निंदा करते हैं जिनसे कमर्शियल शिपिंग को खतरा होता है।' इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लगातार 4 जहाजों पर हमला हुआ है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

ब्लैक सी इलाके में हाल की सुरक्षा घटनाओं और समुद्री हादसों पर हो रहे लगातार हमले पर विदेश मंत्रालय ने निंदा की है। बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हो रहे हमले को लेकर कहा 'हमने पिछले एक-दो दिनों में ब्लैक सी इलाके में कई हमले देखे हैं। हम ऐसे हमलों की निंदा करते हैं जिनसे कमर्शियल शिपिंग को खतरा होता है और हमारे समुद्री यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है।' इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में ब्लैक सी में अब तक चार कमर्शियल शिपिंग पर हमला हुआ है।
हाल के दिनों में चार कमर्शियल शिपिंग पर हमला
ब्लैक सी इलाके में हाल की सुरक्षा घटनाओं और समुद्री हादसों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा 'पहला हमला कमर्शियल जहाज MV Royad Mammadov पर हुआ था। दूसरा जहाज जिस पर हमला हुआ, वह Alfa Watan था। तीसरा, पलाऊ के झंडे वाले MV ABLE पर ड्रोन से हमला हुआ और चौथा जहाज, जैसा कि मैंने पहले कहा, हमले का शिकार हुआ। यह लाइबेरिया के झंडे वाला ऑयल टैंकर Aframax Rio है।
MV Royad Mammadov पर हमले में तीन भारतीय घायल
रणधीर जायसवाल ने कहा 'पहला हमला कमर्शियल जहाज MV Royad Mammadov पर हुआ, जब वह ब्लैक सी में चल रहा था। उस पर तीन भारतीय नागरिक सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।'
वहीं, उन्होंने आगे कहा कि 'दूसरा जहाज जिस पर हमला हुआ, वह Alfa Watan था। यह टोगो के झंडे वाला जहाज है। कल इस पर हमला हुआ और अभी इसके क्रू के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'
Advertisement
MV ABLE जहाज हमले में 18 क्रू सदस्यों को बचाया गया
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि तीसरा, एक और जहाज, पलाऊ के झंडे वाले MV ABLE पर ड्रोन से हमला हुआ, लेकिन अच्छी बात यह है कि सभी 18 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है, जिनमें सात भारतीय नागरिक शामिल हैं। एक भारतीय घायल हुआ है और उसे मेडिकल मदद और देखरेख मिल रही है।
Aframax Rio में 23 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे
रणधीर जायसवाल ने चौथे यानी ऑयल टैंकर Aframax Rio के बारे में बताते हुए कहा कि 'चौथा जहाज, जैसा कि मैंने पहले कहा, हमले का शिकार हुआ। यह लाइबेरिया के झंडे वाला ऑयल टैंकर Aframax Rio है। इसके सभी क्रू सदस्य भारतीय नागरिक हैं—इस जहाज पर सवार सभी 23 क्रू सदस्य भारतीय थे, और उन सभी को बचा लिया गया है।
Advertisement
जल्द शांति बहाल हो-MEA
ब्लैक सी इलाके में हाल की सुरक्षा घटनाओं और समुद्री जहाजों पर हो रहे लगातार हमले पर रणधीर जायसवाल ने चिंता जाहीर करते हुए कहा कि "हम एक बार फिर तनाव कम करने और इलाके में जल्द शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी अपील दोहराते हैं।"