'ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है', CM योगी का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा 'अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है और पीडीए का क्या हाल होगा।'
- भारत
- 2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।
सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। मंच से उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला करते कहा कि 'यह लड़ाई फिर 80-20 फीसदी की हो गई है। 80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए का हिस्सा है। पीडीए का क्या हाल होगा, यह बाद में पता चलेगा।'
पीडीए को 80-20 फीसदी लड़ाई पर CM का तंज
मुख्यमंत्री ने कहा कि “कल यूपी के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है। 80 यानी एनडीए में और 20 पीडीए में। पीडीए का क्या हाल होने वाला है ये आपके सामने फिर आने वाला है।”
सपा के '400-प्लस' सीटों पर डिप्टी CM का तंज
इससे पहले मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के प्रोजेक्शन आंकड़ों पर निशाना साधते हुए पिछले चुनावी दावों पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने 2022 में '403' की बात की थी, लेकिन 111 सीटों पर रुक गए। अब वह फिर से '400-प्लस' की बात कर रहे हैं। इस बार, वह सेंचुरी भी नहीं बना पाएंगे।"
Advertisement
राज्यसभा के 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल की
बता दें कि मंगलवार, 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को जिन उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन पेपर जमा किया है, वे हैं धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार।